{"_id":"6ae4fc9b0eaae0d9990452d5","slug":"provided-training-on-hiv-prevention-testing-and-treatment-basti-news-c-207-1-bst1005-170672-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एचआईवी की रोकथाम, जांच और उपचार का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एचआईवी की रोकथाम, जांच और उपचार का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
बस्ती। एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, समय से पहचान और संक्रमित मरीजों के उपचार के बारे में स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। शुक्रवार को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (एनएसीपी) के तहत आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यशाला में अधिकारियों को एचआईवी जांच, परामर्श, उपचार, फॉलोअप और टीबी के साथ एचआईवी संक्रमण के प्रबंधन की जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के निर्देश पर कार्यशाला आयोजित हुई। सीएमओ डॉ. राजीव निगम, जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार यादव, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार चौधरी, डॉ. बृजेश कुमार शुक्ला, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, एआरटी सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. महेश प्रसाद, डीएसआरसी के नोडल अधिकारी डॉ. रामानुग्रह और ब्लड सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक श्रीवास्तव मौजूद रहे। पीएचएफआई के मास्टर ट्रेनर उमेश, कैपेसिटी बिल्डिंग एक्सपर्ट प्रसाद संत और कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर नीरज श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण दिया। दिशा टीम से सीपीएम अखिलेश सिंह, सीएसओ सुभाष चंद्र यदुवंशी और डीएमडीओ अनुपम शुक्ला ने भी विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया।
प्रशिक्षण में एचआईवी संक्रमण की स्थिति, जांच एवं परामर्श सेवाओं, एआरटी उपचार, वायरल लोड की निगरानी और एचआईवी-टीबी के सह-संक्रमण के प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं से बच्चों में एचआईवी और सिफलिस संक्रमण के प्रसार को रोकने, उच्च जोखिम वाले समूहों तक रोकथाम सेवाएं पहुंचाने और संक्रमित मरीजों को नियमित उपचार से जोड़ने की रणनीति बताई गई।