{"_id":"66183728a7f81085e407c8a6","slug":"provide-drinking-water-to-the-citizens-on-time-basti-news-c-207-1-sgkp1006-114753-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समय से शहरियों को उपलब्ध कराएं पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समय से शहरियों को उपलब्ध कराएं पेयजल
Fri, 12 Apr 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
जल निगम के मुख्य अभियंता ने जानी पेयजल परियोजनाओं की प्रगति
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर निकायों में शुरू हुई पेयजल परियोजनाओें को समय से पूरा करें, ताकि हर शहरियों को पेयजल की सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। इसमें लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बातें नगरीय जल निगम के मुख्य अभियंता संजय कुमार गौतम ने कही।
वह बस्ती व सिद्धार्थनगर जिले में संचालित पेयजल परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने नगर पालिका समेत नगर पंचायतों में निर्माणाधीन परियोजनाओं के बारे में एक्सईएन रेहान फारुकी व सहायक अभियंता ओपी चौधरी से जानकारी हासिल की और तेजी से कार्य पूरा करने की हिदायत दी। समीक्षा के बाद उन्होंने अधिशासी अभियंता रेहान फारुकी, एई ओपी चौधरी, अवर अभियंता विनय गुप्ता, राहुल सिंह व अन्य विभागीय इंजीनियरों के साथ सिद्धार्थनगर के बढ़नी चाफा नगर पंचायत में निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया।
गोरखपुर से अचानक पहुंचे जल निगम नगरीय के मुख्य अभियंता संजय को देख जहां अधिशासी अभियंता रेहान फारुकी समेत अन्य इंजीनियरोें ने अपनी रिपोर्ट रखी। जबकि नगर पंचायत कप्तानगंज, बभनान व रुधौली में पेयजल का जिम्मा संभालने वाले अवर अभियंता दुबकते दिखाई दिए। कारण यह था कि इन तीनों नगर पंचायतों में परियोजनाओं पर काम तो चालू हो गया है, लेकिन वह सिर्फ कागज में। समयाभाव के कारण जब अचानक मुख्य अभियंता का काफिला सिद्धार्थनगर के बढ़नी चाफा से बलरामपुर की ओर बढ़ा तब जाकर उन्हें राहत मिली। जलनिगम के सहायक अभियंता ओपी चौधरी ने बताया कि दोनों जिलों में सभी परियोजनाएं समय से पूरी की जाएंगी।