फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   protested for polling student union

छात्रसंघ चुनाव को लेकर किसान जीजी कालेज में हंगामा

Mon, 04 Oct 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
protested for polling student union
छात्रसंघ चुनाव को लेकर किसान पीजी कॉलेज में हंगामा
विज्ञापन

- प्रशासनिक भवन के गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठे छात्र नेता
- घंटे भर की मान-मनौवल के बावजूद नहीं बनी बात, 11 छात्रों को हिरासत में ले गई पुलिस
- बाद में निजी मुचलके पर छोड़ा गया, प्राचार्य ने दी तहरीर
- छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग कर रहे थे छात्रनेता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शिव हर्ष किसान पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि तय करने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा किया। कॉलेज के प्रशासनिक भवन के गेट पर ताला बंद कर धरने पर बैठ गए।

कमरे में बैठे प्राचार्य व अन्य स्टाफ के मनाने के बावजूद काफी देर बाद जब छात्र नेता नहीं हटे तो पुलिस को खबर की गई। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल शिवाकंत मिश्र ने भी उन्हें गेट का ताला खोलकर हटने के लिए कहा, लेकिन जब वे अड़ गए तो 11 छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोतवाली लाकर उन्हें बाद में निजी मुचलके पर छोड़ा गया। प्राचार्य डाक्टर रघुवंश मणि की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसमें कहा गया है कि छात्रों ने कार्य में बाधा उत्पन्न कर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की। प्राचार्य का कहना है कि छात्र नेताओं, कॉलेज प्रशासन व जिला प्रशासन के बीच अक्तूबर के अंत में छात्रसंघ चुनाव कराने का समझौता हुआ था। मगर सोमवार को अचानक कुछ छात्र आकर तत्काल चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग करने लगे। उधर छात्र नेताओं का कहना है कि कॉलेज प्रशासन जान बूझकर छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने के लिए टाल रहा है। कोतवाल शिवाकांत मिश्र ने बताया कि 11 छात्रों को कोतवाली लाया गया था, जिन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। प्राचार्य की तहरीर अभी नहीं मिली है। मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed