फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Protest over medical examination of rape victim, matter reached DM

Basti News: दुष्कर्म पीड़िता की मेडिकल जांच पर रार, मामला डीएम तक पहुंचा

Mon, 14 Oct 2024 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Protest over medical examination of rape victim, matter reached DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिला महिला चिकित्सालय में शुक्रवार को पांच साल पुराने दुष्कर्म के मामले में पीड़िता मेडिकल कराने पहुंची। पूछताछ के दौरान चिकित्सा कर्मियों से पीड़िता की बहस हो गई और मेडिकल नहीं हो सका।
इसके बाद पीडित पक्ष की ओर से चिकित्सक और स्टाफ पर मामला टालने का आरोप लगने लगा। मामला डीएम तक पहुंचा तो दूसरे दिन शनिवार को देर शाम पीड़िता का मेडिकल परीक्षण हुआ। उसे अगले कार्य दिवस सोमवार को फिर बुलाया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि उसे दूसरे दिन भी मेडिकल परीक्षण कराने के लिए कई घंटों तक बैठकर इंतजार करना पड़ा। प्रकरण लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक युवती के साथ वर्ष 2019 में दुष्कर्म होने का मामला बताया जा रहा है। शुक्रवार को महिला कांस्टेबल के साथ पीड़िता मेडिकल कराने महिला अस्पताल आई थी। सीएमएस डॉ. एके वर्मा ने प्रकरण समझने के बाद मेडिकल परीक्षण किए जाने का आदेश दिया। मगर कुछ देर बाद विवाद की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मेडिकल करने में चिकित्सक एवं स्टॉफ द्वारा हीलाहवाली होने लगी। वहीं अस्पताल प्रशासन की मानें तो पीड़िता के साथ महिला कांस्टेबल के अलावा अन्य कुछ लोग भी साथ में मौजूद रहे। जब महिला चिकित्सक ने पीड़िता के बयान के लिए अन्य लोगों को बाहर जाने को कहा, तो लोग वीडियो बनाने लगे। इस पर मेडिकल करने से मना कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता डीएम के पास पहुंच गई।

डीएम ने सीएमएस से मामले की जानकारी ली। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद अगले दिन शनिवार को पीड़िता का महिला अस्पताल में देर शाम तक मेडिकल की प्रक्रिया पूरी की गई। उसे सोमवार को ब्लड आदि की जांच के लिए फिर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed