{"_id":"65aad5e16407208da2032cd7","slug":"protest-if-problems-are-not-resolved-basti-news-c-207-1-sgkp1003-10327-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो आंदोलन
Sat, 20 Jan 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
जनपदीय अधिवेशन की रूपरेखा पर विचार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को बीआरसी डिलिया में जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पदोन्नति, पारस्परिक स्थानांतरण से आए शिक्षकों का वेतन जारी किए जाने, बाधित वेतन बहाल करने, बकाया वेतन निर्गत करने, एनपीएस की धनराशि समय से भेजने के साथ ही जनपदीय अधिवेशन की रूपरेखा पर विचार किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए संघ जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराकर विद्यालय आवंटन किया जाना चाहिये। विभाग के लापरवाही के कारण अनावश्यक बिलम्ब हो रहा है। यदि शीघ्र शिक्षकों की समस्याओं का समाधान न हुआ तो संघ आंदोलन को बाध्य होगा।
इस मौके पर जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा, संयुक्त मंत्री राजेश गिरी ,कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव,सन्तोष मिश्र, राकेश सिंह, सर्वेश यादव, योगेन्द्र शुक्ल, राकेश चौधरी, शिवरतन, रामभवन यादव, नीरज सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।