Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Protest held for offline submission of medical reimbursement applications

Basti News: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के ऑफलाइन आवेदन के लिए दिया धरना

Tue, 03 Nov 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Protest held for offline submission of medical reimbursement applications
कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना देते सेवानिवृत्त कर्मी व पेंशनर्स स्रोत संगठन
बस्ती। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के आवेदन ऑफलाइन स्वीकार करने की मांग की। धरने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर उपाध्याय व संचालन जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 30 सितंबर के बाद चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के बिल ऑफलाइन लेने की व्यवस्था बंद कर दी गई है। इससे बुजुर्ग पेंशनरों को ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनरों को साइबर कैफे के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया में दिक्कतों के कारण उनके इलाज पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पेंशनर्स सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव वित्त की ओर से चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल ऑफलाइन स्वीकार करने पर विचार करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक व्यवस्था लागू नहीं हुई है। जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने मांग की कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के आवेदन ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी स्वीकार किए जाएं, ताकि सक्षम पेंशनर ऑनलाइन और असमर्थ बुजुर्ग ऑफलाइन आवेदन कर सकें। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने भी ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई। किशोरी लाल, विशुनचंद्र श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, इं. रामचंद्र शुक्ल, इं. देवीसहाय शुक्ल, चंद्रप्रकाश पांडेय, श्यामधर सोनी, प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव, भानुप्रताप सिंह और उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने संबोधित किया। इस दौरान सुरेशधर दूबे, सुरेंद्र नाथ तिवारी, रामकुमार पाल, दिनेश चंद्र पांडेय, देवनारायण प्रजापति, ओमप्रकाश सिंह, अमरजीत सिंह, भगवान सिंह, राकेश सिंह, बुद्धिसागर पांडेय, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, प्रेमप्रकाश मिश्र, विजय प्रताप सिंह, शिवकुमार उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed