फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Proposal of 95.80 crores passed in the meeting of Nagar Palika

Basti News: नपा की बैठक में 95.80 करोड़ का प्रस्ताव पास

Sun, 30 Mar 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 30 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Proposal of 95.80 crores passed in the meeting of Nagar Palika
बस्ती। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में अगले वित्तीय वर्ष के लिए 95.80 करोड़ का बजट पारित किया गया। कटेश्वर पार्क स्थित आंबेडकर पार्क का सुंदरीकरण एवं पुनर्निर्माण, बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा की पुनरस्थापना का प्रस्ताव सर्व सम्मति से स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन

पालिका सभागार में अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में नगरीय क्षेत्र में पाइप लाइन विस्तार को अनुमति दी गई।
निर्मली कुंड स्थित जलाशय के निकट नलकूप स्थापना एवं पंप हाउस के निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया। पुराने फायर हाइड्रेंट को संचालित कराने, बंदरों को पकड़वाकर सुरक्षित दूरस्थ स्थान पर छोड़ने की कार्ययोजना मंजूर की गई। सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, खराब लाइट को ठीक कराने, रोडवेज स्थित भगत सिंह पार्क का सुंदरीकरण, रंजीत चौराहा पर महाराणा सांगा का स्मारक बनाने, प्रधानमंत्री आवास योजना से पात्रों को लाभान्वित कराने, जन्म-मृत्यु पंजीकरण का सरलीकरण करने, मोहल्ला चाईपुरवा का नाम निषाद नगर किए जाने का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादे चरणबद्ध ढंग से पूरे किए जा रहे हैं। विकसित, सुविधा संनन्न नगर बना उनका लक्ष्य है जो सबके सहयोग से पूरा होगा। नगर पालिका क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई प्रस्ताव भेजे गए हैं। उनकी स्वीकृति के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ व उप जिलाधिकारी सुनिष्ठा सिंह ने वार्ड की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। सभासद अमरावती देवी, राजन ठाकुर, रोली, इंद्रावती देवी, विद्यावती देवी, ममता, रवींद्र कुमार, मोहम्मद इदरीस, मो. अयूब, दिनेश गुप्ता, निर्मला देवी, मंजू श्रीवास्तव, निर्मला देवी, पंकज कुमार चौधरी, श्रीमती बैजंती सिंह जगदीप श्रीवास्तव, रूकइया खातून, प्रफुल्ल, श्रीमती शाहजहां, रमेश कुमार आदि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed