{"_id":"6522fb681a0e192f1709ee14","slug":"property-of-accused-in-akhand-kidnapping-case-confiscated-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5509-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अखंड अपहरण कांड के आरोपियों की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अखंड अपहरण कांड के आरोपियों की संपत्ति जब्त
Mon, 09 Oct 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
23 सितंबर 2022 को रुधौली के कपड़ा व्यवसाई के बेटे का हुआ था अपहरण
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली, बस्ती। कस्बे के कपड़ा व्यवसाई अशोक कुमार कसौधन के बेटे अखंड कसौधन के अपहरण के आरोपी गोरखपुर के सहजनवां निवासी सगे भाइयों की संपत्ति को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहज जब्त कर लिया। नगर पंचायत सहजनवा के वार्ड नंबर 16 केशवपुर में स्थित 101 वर्ग मीटर का बाउंड्रीशुदा भूखंड और एक कार जब्त की गई है। जब्त भूखंड को सील करते हुए उस पर पुलिस ने आम सूचना चस्पा कर दिया है। जबकि कार पुलिस थाने ले गई है।
23 अप्रैल 2022 की घटना में पुलिस ने दो अक्तूबर 2022 को अखंड के अपहरण में शामिल आरोपी सूरज सिंह और आदित्य सिंह निवासी पाली केशवपुर वार्ड नंबर 16 (शनिचरा बाजार के पास) थाना सहजनवां, गोरखपुर के खिलाफ यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई किया था। इसी क्रम में रविवार को एसएचओ रुधौली दिनेश चंद्र चौधरी की टीम ने यह कार्रवाई की।
...
यह थी घटना
रुधौली के अशोक कुमार कसौधन बस्ती सहित आसपास के जिलों में कपड़े का थोक कारोबार करते हैं। 23 अप्रैल 2022 को शाम 4:30 बजे उस समय सातवीं में पढ़ने वाला अशोक का छोटा बेटा अखंड कसौधन सब्जी लेने बैंक गली के पास गया था। काफी देर बाद घर नहीं आया तो परिजन सब्जी मंडी ढूंढने गए। सब्जी के दुकानदार ने बताया कि अखंड आया था। सब्जी भी ली, पर लेकर नहीं गया। कुछ देर बाद आकर सब्जी ले जाने की बात कहकर चला गया। शाम 5:34 बजे अशोक के पास फोन कॉल आई। दूसरी तरफ से कहा गया कि आपके बेटे का अपहरण हो गया है। उसकी जान की खैरियत चाहते हो तो 50 लाख रुपये की व्यवस्था करो। दोबारा फोन किया जाएगा। घबराए अशोक ने मामले की जानकारी रुधौली थाना पुलिस को दी और तहरीर देकर अपहरण की धारा में केस दर्ज कराया। बाद में अपहर्ताओं ने पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी।