फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Progress of projects should be visible on the ground

Basti News: धरातल पर दिखनी चाहिए परियोजनाओं की प्रगति

Tue, 30 Jul 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 30 Jul 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Progress of projects should be visible on the ground
बस्ती। 50 लाख रुपये से ऊपर की निर्माणाधीन परियोजनाओं का सोमवार को आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाएं। परियोजनाओं की प्रगति ऐसी हो, जो धरातल पर दिखनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धनाभाव में किसी परियोजना का निर्माण कार्य बाधित नहीं होना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर डीएम के माध्यम से शासन को पत्र भेजें। पर्यटन विकास निगम के निर्माण कार्यों में शिथिलता मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्थओं को निर्देश दिए कि परियोजनाओं को पूर्ण कराते हुए संबंधित विभाग को समय के भीतर हैंडओवर करें।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने पाया कि परियोजनाओं की भौतिक प्रगति में बस्ती 92.80, संतकबीर नगर 91.25 और सिद्धार्थनगर में 65.25 प्रतिशत है। बैठक का संचालन उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी ने किया। मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, जयेंद्र कुमार, जयकेश त्रिपाठी, अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पांडेय, एएसपी ओपी सिंह, जेडी कृषि अविनाश चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed