फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Procession taken out with band and music

Basti News: बैंड बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

Fri, 22 Sep 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 22 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out with band and music
शोभायात्रा में शामिल महिलाए।ं
- कसौधन महासभा की ओर से मनाई गई महर्षि कश्यप की जयंती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि कश्यप की जयंती पर कसौधन महासभा की अगुवाई में शहर में शोभायात्रा निकाली गई। बैंड बाजे की धुन के पर श्रद्धालु जयकारे लगाते चल रहे थे। रास्ते भर जयकारे गूंजते रहे। यात्रा महर्षि कश्यप की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। यह शोभयात्रा जिधर से गुजरी, सड़क के दोनों तरफ दर्शकों की भीड़ लगती गई।

शहर के पांडेय बाजार स्थित मारवाडी मंदिर पर अनुयायी एकत्र हुए। यहां अग्रसेन महाराज, मोदक महाराज, नरहरि महाराज, गजनाथ गोविंद महाराज आदि की झांकियां सजाई गईं। फिर बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। यह यात्रा मंगलबाजार, रोडवेज होते हुए गांधीनगर पहुंची। रास्ते भर फूलों की वर्षा होती रही। देवी-देवताओं के जयकारे गूंजते रहे। इसकी अगुवाई महासभा के जिलाध्यक्ष बृजकिशोर कसौधन ने की। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि महर्षि कश्यप ने अधर्म का पक्ष कभी नहीं लिया। वह परोपकारी, चरित्रवान और प्रजापालक थे। उन्हें महर्षि की उपाधि मिली। उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श हैं। इस मौके पर शिवाजी मोदनवाल, लक्ष्मी मोदनवाल, धर्मेंद्र चौरसिया, मनोज कसौधन, दिलीप कसौधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed