फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   problem of sweeper in villages

खेल: गैर आबादी गांवों में तैनाती लेकर सफाई कर्मी मार मौज

Sun, 26 May 2019 11:57 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 26 May 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
problem of sweeper in villages
डेमो - फोटो : डेमो
विक्रमजोत। ब्लॉक क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की तैनाती में जुगाड़ का खेल हो रहा है। गैर आबादी वाले और 50 से कम आबादी के गांवों में तैनाती कराकर सफाईकर्मी मौज मार रहे हैं। जबकि अधिक आबादी वाले गांवों में सफाईकर्मियों की नियुक्ति ही नहीं हो रही है। जिम्मेदारों की उदासीनता कहें या फिर लापरवाही या जुगाड़। तैनाती में जुगाड़ का खेल होने से ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी का आलम है। गंदगी से होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए सरकार ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सफाई कर्मियों की नियुक्ति की थी। ब्लाक क्षेत्र के कुल 321 राजस्व गांव में 216 सफाई कर्मी तैनात हैं। आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के राजस्व गांवों में सफाई कर्मियों की तैनाती भी नहीं है। इनमें से ज्यादातर गांव आबादी वाले हैं और यहां जनसंख्या का घनत्व भी अधिक है। सफाई कर्मियों की तैनाती में भी खेल यह कि ऐसे गांव जो वर्षों पहले नदी के कटान में बह गए अथवा फिर गैर आबाद हो गए अथवा जिन गांवों की जनसंख्या 50 से कम है वहां सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। जबकि ऐसे राजस्व गांवों में जिनकी जनसंख्या अधिक है वहां या तो कोई सफाई कर्मी नहीं या केवल एक की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन

--------------------------------------------
तैनाती का इन गांवों में दिखता है सच
विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के चिरहगना, अराजी मंगला, नैपुरा, शिवगढ़, पूरेदुखी, पूरे संग्राम, काजीपुर, पूरे सोम, वीरपुर खरहरा जैसे चार दर्जन से अधिक गांव जहां की आबादी 50 से कम है वहां सफाई कर्मी तैनात हैं। चौंकाने वाली बात तो यह है कि क्षेत्र के मिर्जापुर की आबादी शून्य, भीखी बंद की आबादी चार, पूरेदमड़ी की आबादी 12, भरवलिया की आबादी एक, शिवगढ़ में आबादी 10 परिवारों की है। वहीं, मड़ना, पकड़ी संग्राम में आबादी 40 से कम है और यहां आधा दर्जन से अधिक सफाई कर्मी  तैनात हैं। जबकि नगरा बदली, इमिलिया, मल्हनी, धिरौली पांडेय, कलानीकलां, कर्मियां, खानकला जैसी ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मी की तैनाती है ही नहीं।
विज्ञापन

-------------------------------------------
जिम्मेदारों की बात सुनिए
ब्लॉक के एडीओ पंचायत आनन्द स्वरूप ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के चलते रिक्त गांवों में सफाई कर्मियों की तैनाती नहीं हो पा रही थी। आचार संहिता हटते ही सफाई कर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ उमाशंकर सिंह ने कहा कि यह स्थिति मेरे संज्ञान में नहीं है। जल्द ही गैर आबाद व माझा क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मियों की सूची बनाकर उन्हें आबाद गांवों में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed