फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Senior Assistant Loco Pilot dies after falling ill on the train while heading to duty.

Basti News: ड्यूटी पर जा रहे वरिष्ठ सहायक लोको पायलट की ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से मौत

Mon, 31 Aug 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Senior Assistant Loco Pilot dies after falling ill on the train while heading to duty.
गौर(बस्ती)। गोरखपुर रेलवे स्टेशन से शनिवार रात कृषक एक्सप्रेस से ड्यूटी पर जा रहे वरिष्ठ सहायक लोको पायलट संतोष कुमार (43) की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह परसा तिवारी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी रिसीव करने के लिए जा रहे थे। घटना से रेल कर्मचारियों और परिवार में शोक की लहर है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर में तैनात संतोष कुमार रात करीब 10 बजे कृषक एक्सप्रेस से साथी लोको पायलट गजेंद्र सिंह और गार्ड मनीष कुमार के साथ परसा तिवारी स्टेशन के लिए रवाना हुए थे। ट्रेन बस्ती स्टेशन से आगे टिनिच रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी, तभी संतोष के सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा।
विज्ञापन

साथ में मौजूद लोको पायलट और गार्ड ने उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन के बभनान स्टेशन पहुंचने पर रेलकर्मियों ने संतोष को रात करीब एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को बस्ती में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। संतोष कुमार गोरखपुर जिले के रायगंज बाजार गांव के निवासी बताए गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि संतोष कुमार गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित परसा तिवारी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी लेने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed