फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   82 wrestlers displayed their skills in the wrestling competition; winners were awarded prizes.

Basti News: कुश्ती में 82 पहलवानों ने आजमाए दांव-पेच, विजेता पुरस्कृत

Mon, 31 Aug 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
82 wrestlers displayed their skills in the wrestling competition; winners were awarded prizes.
बस्ती। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। अखाड़े में पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में जोर-आजमाइश की। मुकाबलों के दौरान पहलवानों ने एक-दूसरे को चित करने के लिए खूब दांव-पेच आजमाए। दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में कुल 82 पहलवानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल को जीवंत बनाए रखने की जरूरत है। खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे बेहतर प्रदर्शन कर जिले, गांव और प्रदेश का नाम रोशन करें। उप क्रीड़ाधिकारी शकील अहमद ने मुख्य अतिथि का बैज अलंकरण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

57 किग्रा भार वर्ग में हर्षित मिश्रा ने गौरव यादव और अनुज ने शिवांश को हराकर फाइनल में जगह बनाई। 61 किग्रा में कृष्ण मोहन ने आकाश और उत्तम यादव ने वैभव पांडेय को पराजित किया। 65 किग्रा में मार्तंड यादव ने कृष्णा गिरि और दिव्यांशु ने सक्षम को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 किग्रा में ऐश्वर्य सिंह ने विपिन वर्मा और उज्ज्वल ने सत्यम को शिकस्त दी। 74 किग्रा में अनुराग ने अमन और अमित ने विपिन को हराया। 79 किग्रा में विपिन ने शिवम को पराजित किया। 86 किग्रा में प्रियांशु मिश्रा ने शिवम दुबे और ईशान सूर्यवंशी ने मोनू यादव को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के दौरान अर्जुन उपाध्याय, संजय मिश्रा, रत्नेश चौहान और अमरदीप मौजूद रहे। संचालन कोच कमलेश यादव ने किया। कोच विकास सोनकर, दीप पटेल, अस्मिता गुप्ता, आशुतोष पांडेय और आशुतोष पाठक ने प्रतियोगिता में सहयोग किया।

--------
फाइनल मुकाबलों में दिखा दमखम
57 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में अनुज कुमार ने हर्षित पांडेय को हराकर खिताब जीता। 61 किग्रा में कृष्ण मोहन ने सत्यम यादव को पटखनी दी। 65 किग्रा में मार्तंड यादव ने सक्षम पांडेय को चित किया। 70 किग्रा में ऐश्वर्य सिंह ने सत्यम यादव को पराजित किया। 74 किग्रा में अनुराग ने अमित को हराकर बाजी मारी। 79 किग्रा में विपिन ने रमेश कुमार को पटखनी दी। 86 किग्रा में प्रियांशु मिश्रा ने ईशान सूर्यवंशी को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed