फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   private school against action

Basti News: गैर मान्यता संचालित 38 स्कूलों पर कार्रवाई, कराया बंद

Mon, 01 May 2023 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
private school against action
रूधौली में बिना लाइसेंस चल रहे अस्पताल की जांच करने पहुंचे एसडीएम आनंद श्रीनेत व अन्य। संवाद
बस्ती। गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। सोमवार को बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति के नेतृत्व में विभिन्न ब्लाकों के बीईओ की टीम के साथ कार्रवाई करते हुए ताला लगाया। चेतावनी दी कि अब मुकदमा दर्ज कर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर बीते तीन दिनों में अभियान के तहत अब तक 87 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराया जा चुका है। जिले के सभी 14 ब्लॉक व नगरीय क्षेत्र में कुल 338 ऐसे स्कूल चिह्नित किए गए हैं। बीएसए ने बताया कि सोमवार को टीम ने हर्रैया ब्लॉक के लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल, सीआरडी एकेडमी नारायण मिश्र, आइडियल चिल्ड्रेन एकेडमी महुआपार, बस्ती के रिपब्लिक स्कूल गणेशपुर, जीनियर पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, रिपब्लिक कान्वेंट स्कूल, श्रीमती रामवासी एजुकेशन इंटरनेशनल एकेडमी, गौर ब्लॉक के बाग्देवी शिक्षण संस्थान, रुधौली के प्रेमी जी लार्ड बुद्धा कॉलेज लेदवा, अखिल भारतीय पाल प्राथमिक विद्यालय भितेहरा, कुदरहा ब्लॉक के आर्यन पब्लिक स्कूल, विक्रमजोत के सिद्धि शिक्षण संस्थान को बंद कराया।
विज्ञापन

इसी तरह रामनगर ब्लॉक के टेकरा माडर्न एकेडमी, दुबौलिया के सीएस एकेडमी, सुधा एकेडमी, सल्टौआ में बस्ती पब्लिक स्कूल, एएसडीएम क्लासेस स्कूल, कुदरहा ब्लॉक के आदर्श प्राथमिक विद्यालय परमेश्वरपुर, सर्वोदय प्राथमिक विद्यालय, बाबा बसावन दास विशेनपुर, मदर टेरेसा कान्वेंट स्कूल चकदहा, नव ज्योति बाल शिक्षा सदन गाना रोड, एचएल मेमोरियल कान्वेंट स्कूल चकदहा, अंश एकेडमी बैसिया कला, सीएसवीएम पब्लिक स्कूल रैनिया, गौर के आएएस एकेडमी, गौर ब्लॉक के रामअसारे सिंह इंटर कॉलेज हलुआ, मदरसा मिसबाहुल उलूम मसही, रुधौली के मेनका उर्मिला एकेडमी, दुबौलिया के नवज्योति रामलौट यादव विद्या मंदिर, रामदेव शुक्ल स्मारक शिक्षा निकेतन शुकुलपुर बाजार, सांऊघाट ब्लॉक के गुरुकुल एकेडमी और वेक्टर क्लासेज को बिना मान्यता के संचालित होते पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर कार्रवाई करते हुए ताला लगा दिया गया है। यहां पढ़ने वाले बच्चों को निकट के विद्यालय में प्रवेश करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed