फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Principals learned the tricks of school leadership

प्रधानाध्यापकों ने सीखा स्कूल नेतृत्व का गुर

Tue, 23 Feb 2021 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Principals learned the tricks of school leadership
प्रधानाध्यापकों ने सीखा स्कूल नेतृत्व का गुर
विज्ञापन

बस्ती। मिशन प्रेरणा के तहत सोमवार को महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश के सभी प्रधानाध्यापकों को यूट्यूब सत्र के जरिए स्कूल नेतृत्व का गुर सिखाया गया। इसमें जनपद के राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने शिक्षकों से स्कूल लीडरशिप के बारे में अपने अनुभव साझा किए।
जनपद के एसआरजी व आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट के प्रधानाध्यापक सर्वेष्ट मिश्र ने कहा कि प्रधानाध्यापक सामुदायिक सहभागिता से भौतिक सुविधाओं के विकास के साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों को जोड़कर स्कूलों में नामांकन तथा शैक्षिक गुणवत्ता में भी वृद्धि कर सकता है। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने एक साल के भीतर ही 19 छात्र संख्या वाले विद्यालय में डेढ़ सौ नवीन नामांकन किया, उस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक विद्यालय में समुदाय, शिक्षकों और बच्चों के बीच अधिक से अधिक संवाद के अवसर सृजित करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महानिदेशक विजय किरण आनंद ने प्रदेश के अच्छे नेतृत्वकर्ता प्रधानाध्यापकों के लिए प्रेरक प्रधानाध्यापक ऑफ द ब्लॉक का चयन किए जाने तथा ऐसे प्रधानाध्यापकों को विशेष पुरस्कार, सम्मान देने की घोषणा की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल ने कहा कि महानिदेशक के नेतृत्व में प्रदेश के सभी प्रधानाध्यापकों से आपस में अनुभव साझा करने से शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed