फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Principal manager inspected roadways depot

प्रधान प्रबंधक ने रोडवेज डिपो का किया निरीक्षण

Sat, 04 Jul 2020 05:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Principal manager inspected roadways depot
रोडवेज डिपो का निरीक्षण करते प्रधान प्रबंधक जयदीप वर्मा। - फोटो : BASTI
प्रधान प्रबंधक ने रोडवेज डिपो का किया निरीक्षण
विज्ञापन

चालकों व परिचालकों से आय बढ़ाने का मांगा सुझाव
अनाधिकृत ढाबों पर बस न रोकने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिवहन निगम गोरखपुर क्षेत्र के प्रधान प्रबंधक कार्मिक जयदीप वर्मा ने शनिवार को बस्ती डिपो का निरीक्षण किया। दोपहर एक बजे पहुंचे वर्मा ने सबसे पहले यात्री सुविधाओं का हाल जाना। इसके बाद उन्होंने चालकों व परिचालकों से डिपो की आय बढ़ाने के लिए सुझाव मांगा।
उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसा क्या किया जाए कि डिपो की आय बढ़ जाए? इसपर चालकों व परिचालकों ने कहा कि उनकी ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है, लेकिन प्राइवेट वाहन इस कार्य में बाधा खड़ी कर रहे हैं। ऐसे में प्रबंधक ने कई उपाय सुझाए। इसमें मुख्य यह रहा कि एक के पीछे दूसरे बस न चलें, एक बस को काफी दूर चली जाने दें, तब दूसरी बस लेकर निकलें। प्रबंधक ने कहा कि अक्सर देखने को मिल रहा है कि अनाधिकृत ढाबों पर डिपो की बसें खड़ी मिल रही हैं। निर्देश दिए कि अनाधिकृत ढाबों पर बसों को न रोकें। कुछ चालकों ने शिकायत की कि जब अधिकृत ढाबों पर भोजन नहीं मिलता है, तब अन्य ढाबों पर गाड़ी रोकनी पड़ती है। उन्होंने ऐसी स्थिति में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से शिकायत करने की बात कही। यदि ऐसी स्थिति आती है तो इसकी शिकायत तुरंत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से करें।
विज्ञापन

इस दौरान टीआई रविंद्र, एसएम धन्नीराम, अभिनव श्रीवास्तव, कन्हैया सिंह, चंद्रभान भास्कर, सूबेदार सिंह, संजय तिवारी, अभिनव श्रीवास्तव, हरीश चंद्र, विनोद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed