{"_id":"6522f87bff2bb585d80dadd4","slug":"prince-became-the-winner-of-mini-marathon-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5476-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अयोध्या के प्रिंस बने मिनी मैराथन के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अयोध्या के प्रिंस बने मिनी मैराथन के विजेता
Mon, 09 Oct 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
बस्ती मिनी मैराथन में विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।
शास्त्री चौक से सांसद ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को किया रवाना
महिला वर्ग में वाल्टरगंज की डिंपल रहीं अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की ओर से रविवार को बस्ती मिनी मैराथन का आयोजन हुआ। धावक शास्त्री चौक से कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज से कलक्ट्रेट परिसर होते हुए सात किमी की दूर तय कर दोबारा शास्त्री चौक पहुंचे। पुरुष वर्ग में अयोध्या के प्रिंस राज यादव ने 16 मिनट 50 सेकंड में दूरी तय कर प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि महिला वर्ग में वाल्टरगंज की डिंपल सिंह ने 21 मिनट 42 सेकंड में दौड़ पूरी कर अव्वल रहीं।
पुरुष वर्ग में वाल्टरगंज के अभिषेक गोविंद ने 17 मिनट 10 सेकंड में दूरी तय कर द्वितीय रहे। अयोध्या के अभिषेक यादव ने 17 मिनट 33 सेकंड में दौड़ पूरी कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में वाल्टरगंज की पूजा वर्मा ने 21 मिनट 49 सेकंड में दूरी तय कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। झांसी की छाया ठाकुर ने 23 मिनट 32 सेकंड में दौड़ पूरी कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 70 वर्षीय कोतवाल सिंह ने सबसे अधिक आयु वर्ग में दौड़ पूरी कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
शास्त्री चौक पर सांसद हरीश द्विवेदी ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती है। राजमाता आशिमा सिंह ने कहा अब युवा खेल को कॅरियर व स्वास्थ्य की दृष्टि से देखते हैं। महिला और पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को एक वर्ष तक प्रति माह उनकी तरफ से आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 11 हजार, द्वितीय पुरस्कार साढ़े सात हजार व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पांच हजार रुपये की धनराशि सहित शील्ड, प्रमाणपत्र आदि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मैराथन का संचालन राम प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, आयोजक व नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेष पांडेय, सुरेंद्र चौधरी, जगदीश शुक्ल, सपा नेता अंकुर वर्मा, अभिषेक मिश्र, आदित्य श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।