फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Prerna canteen will be opened in the district hospital... patients and their attendants will get food

Basti News: जिला अस्पताल में खुलेगी प्रेरणा कैंटीन...मरीजों-तीमारदारों को मिलेगा भोजन

Mon, 01 Sep 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Prerna canteen will be opened in the district hospital... patients and their attendants will get food
बस्ती। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की तरफ से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में प्रेरणा कैंटीन संचालित की जाएगी। प्रेरणा कैंटीन में समूह की महिलाओं की तरफ से बनाए गए भोजन मरीजों एवं तीमारदारों को परोसा जाएगा। प्रेरणा कैंटीन खोले जाने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। अब जिला अस्पताल में कैंटीन खोली जाएगी, इसके बाद सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर कैंटीन खोली जाएगी।
विज्ञापन

शासन की तरफ से जिले स्तर पर संचालित सभी सरकारी अस्पतालों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा कैंटीन संचालित करने के लिए निर्देश जारी किया गया है। प्रेरणा कैंटीन के संचालन से जहां समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध होगा, वहीं मरीजों को और उनके तीमारदारों को शुद्ध भोजन मिलेगा। इस क्रम में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सरकारी अस्पतालों में प्रेरणा कैंटीन खोलने की सहमति मिली है। सबसे पहले जिला महिला अस्पताल में समूह की महिलाएं कैंटीन संचालित कर रही हैं। अब जिला अस्पताल में कैंटीन संचालित होगी। इससे प्रेरणा कैंटीन से लोगों को शुद्ध भोजन मिलने लगेगा। इसके लिए जमीन का चिह्नांकन किया जा चुका है। डीसी एनआरएलएम आशा देवी ने बताया कि जिला अस्पताल में कैंटीन के लिए समूह को नामित कर दिया गया है। प्रशिक्षित महिलाएं यहां भोजन, नाश्ता आदि तैयार करेंगी। इससे उन्हें रोजगार मिल सकेगा। इसके अलावा सीएचसी एवं पीएचसी में प्रेरणा कैंटीन संचालित किया जाना है। प्रेरणा कैंटीन संचालित होने से मरीजों एवं तीमारदारों को सहूलियत होगी। बताया कि समूह की महिलाओं की तरफ से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में प्रेरणा कैंटीन संचालित की जाएगी। कैंटीन से मरीजों के साथ तीमारदारों को शुद्ध भोजन मुहैया कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। जिला अस्पताल में कैंटीन संचालित की जाएगी। इसके लिए एसआईसी जिला अस्पताल को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed