{"_id":"6b05fdc7722475e46b037eca","slug":"preparing-training-for-women-based-on-their-skills-they-will-become-self-reliant-basti-news-c-207-1-bst1005-172612-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कौशल के अनुसार महिलाओं के प्रशिक्षण की तैयारी, बनेंगी आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कौशल के अनुसार महिलाओं के प्रशिक्षण की तैयारी, बनेंगी आत्मनिर्भर
विज्ञापन
बस्ती। जनपद में समूह से जुड़ने वाली महिलाओं को उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एनआरएलएम की तरफ से रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जल्द ही महिलाओं से आवेदन मांगे जाएंगे। जिसके बाद उन्हें अलग-अलग बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समूह में शामिल करने का अभियान चलाया जा रहा है। समूह से जुड़ने वाली इन महिलाओं को उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षित कर कारोबार शुरू करने को प्रेरित किया जा रहा। जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकें। विभाग के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में अब तक करीब दो हजार से अधिक महिलाएं समूह में शामिल हुई हैं। इनमें कई ने अपने कौशल के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद का काम शुरू कर दिया है।
जल्द ही बची हुईं अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षित किए जाने की तैयारी की गई है। मिशन प्रबंधक कपिल ने बताया कि महिलाओं के अलावा इच्छुक युवा भी प्रशिक्षण में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें इन्हें ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट, पापड़ पिकल, मसाला पाउडर, सिलाई, जूट उत्पादन, डेयरी फार्मिंग, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, एलईडी बल्ब, सीसीटीवी कैमरा लगाना, फास्ट फूड स्टॉल उद्यम आदि की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने पर सीसीएल के तहत 1.5 लाख रुपये व सीएम युवा उद्यम योजना के तहत पांच लाख रुपये का ऋण प्राप्त करने में सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
डीसी एनआरएलएम आशादेवी ने बताया कि इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल करना है। इन महिलाओं को ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट, मसाला पाउडर मेकिंग, जूट उत्पादन, डेयरी फार्मिंग, बकरी पालन, पेपर कवर, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कृषि उद्यमी जैसे हुनर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही कारोबार शुरू करने के लिए योजना के तहत ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।