फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparations for Kanvdion Amaht Whar

कांवड़ियों के लिए अमहट घाट पर तैयारी

Sun, 24 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Sun, 24 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Kanvdion Amaht Whar
अमहट घाट पर तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
 अमहट घाट पर कांवड़ियों के लिए बैरिकेटिंग की जा रही है। नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई के प्रबंध किए जा रहे हैं। पूरे घाट पर बिजली विभाग प्रकाश का प्रबंध करने में जुटा है। स्वास्थ्य विभाग कांवड़ियों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए जा रहे हैं। इसके अलावा अवांछनीय तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

अयोध्या से चलकर भद्रेश्वरनाथ पहुंचने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। मार्ग पर जगह-जगह विश्रामालय बनाए गए हैं। मुख्यालय पर पहुंचने के बाद  कांवरियों का जत्था अमहट घाट पर विश्राम कर सके, इसका पूरा इंतजाम रहेगा। ताकि विश्राम, स्नान, पूजा पाठ आदि के लिए समस्या न खड़ी हो। 
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन के लिए पुलिस लाइन के नियंत्रण कक्ष में प्रात: आठ बजे से दो बजे तक चिकित्सा अधिकारी तैनात रहेंगे। गोटवा, फुटहिया व भदेश्वरनाथ मंदिर तक त्वरित स्वास्थ्य सेवा  की व्यवस्था के लिए शिविर बनाई जा रही है। इसमें क्रमवार स्वास्थ्य  कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम नरेंद्र सिंह पटेल के अनुसार प्रत्येक विंदु पर गहन विचार करने के बाद इंतजाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एसपी कृपाशंकर सिंह का कहना है कि मेले और मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए व्यापक कार्यवृत्ति तैयार की गई है। उसी अनुसार व्यवस्था की जा रही है। 
इन बातों पर सबसे ज्यादा ध्यान
अयोध्या से भद्रेश्वरनाथ तक सुरक्षा व्यवस्था। 
मार्ग में जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सुविधा। 
पेयजल व प्रकाश का पर्याप्त इंतजाम रहेगा। 
अमहट घाट पर स्नान के स्थान पर बैरिकेटिंग।
घाट पर गोताखोरों के दल की तैनाती। 
सीसी टीवी से घाट व मार्ग की निगरानी। 
साफ-सफाई का माकूल प्रबंध।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed