फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparation of action plan for furniture industry

फर्नीचर उद्योग के लिए कार्ययोजना तैयार

Mon, 10 Oct 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Preparation of action plan for furniture industry
फर्नीचर उद्योग के लिए कार्ययोजना तैयार
विज्ञापन

बस्ती। एक जनपद एक उत्पाद में परसरामपुर ब्लॉक के सिकंदरपुर एवं हैदराबाद में फर्नीचर उद्योग को निर्यात की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। उसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जा रहा है। जनपद के फर्नीचर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कामन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) का गठन किया जाएगा।
यह जानकारी डीएम प्रियंका निरंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि सीएफसी गठित होने के बाद शासन से पांच से दस करोड़ रुपये प्राप्त हो जाएंगे। इसमें दस प्रतिशत धनराशि सीएफसी लगाएगी। सीएफसी से यहां के उद्यमियों को मशीन, आर्थिक सहायता तथा अन्य सुविधाएं एक स्थान पर प्राप्त होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग से संबद्ध निजी ई एंड वाई संस्था के माध्यम से फर्नीचर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जिला एक्सपोर्ट एक्शन प्लान तैयार कराया गया है। इसे भी शासन को भेजा जाएगा। संस्था की ओर से किए गए सर्वे में यह तथ्य निकलकर आया है कि उद्यमियों के पास धन की कमी है। आधुनिक मशीनें भी नहीं हैं। स्टोरेज की व्यवस्था नहीं है। कच्ची सामग्री की उपलब्धता नहीं है। वुड सीजनिंग प्लांट अर्थात फर्नीचर बनाने में उपयोग होने वाली लकड़ी का केमिकल ट्रीटमेंट प्लांट नहीं है, जिससे दीमक लगने की आशंका रहती है। गुणवत्ता वाली लकड़ी भी नहीं मिल पाती। सीएफसी गठित होने के बाद इन सारी समस्याओं का निदान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम कहा कि फर्नीचर उद्यमियों को सहारनपुर, बिजनौर भेजकर वहां के फर्नीचर उद्योग का भ्रमण कराया जाएगा। बनारस में बनने वाले लकड़ी के खिलौनों का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। बताया कि सीएफसी में कम से कम 20 उद्यमी सदस्य होने चाहिए, जबकि सिकंदरपुर व हैदराबाद मिलाकर लगभग 60 उद्यमी हैं। उद्यमियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सस्ती लकड़ी प्राप्त हो सके, उसके लिए बस्ती एवं गोंडा वन निगम से कोटा निर्धारित कराया जाएगा। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अलग फीडर लगवाया जा रहा है। सीएफसी गठन होने के बाद यहॉ के फर्नीचर उत्पाद निजी कंपनियों अमेजन, फिलिपकार्ट में पंजीकृत कराए जाएंगे, जिससे इनकी ऑनलाइन बिक्री संभव हो सकेगी और उद्यमियों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed