फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Prayers for peace and security

Basti News: अदब से गले लगकर बोले- ईद मुबारक... अमन-सलामती की मांगीं दुआएं

Fri, 12 Apr 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Prayers for peace and security
रात में दिखा ईद का चांद, सुबह से शुरू हो गई अल्लाह की इबादत
विज्ञापन

पहली नमाज अदा करते ही शुरू हुआ बधाइयों का दौर, छाईं खुशियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अकीदतमंदों ने बृहस्पतिवार को ईद का पर्व जोश भरे अंदाज में मनाया। बुधवार रात में चांद से दीदार हुआ। सुबह हुई तो ईदगाह और मस्जिदों में समुदाय विशेष के लोगों की जमात एकत्र हो गई। यहां ईद की पहली नमाज अदा की गई। अमन, सलामती, खुशहाली के लिए अल्लाह की इबादत हुई। खुशियों का दौर शुरू हुआ तो पूरे दिन थमने का नाम नहीं लिया। लोग एक-दूसरे को गले लगकर ईद- मुबारक बोलने लगे।
घर से लेकर बाहर तक बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। ईद के दिन महिला, पुरुष, बच्चे सभी नए परिधानों से लैस होकर खुशियां मनाने में जुट गए। घरों में पर्व विशेष पर तरह- तरह के पकवान बनाए गए। सेवइयां, मिष्ठान, छाेले, मेवा, फल हर तरह के इंतजाम थे। चिर-परिचितों के आने पर बधाइयों के साथ उनकी बेहतरीन खातिरदारी हुई। घर-घर इस तरह का खुशनुमा माहौल बना रहा। सबसे पहले नमाज अजमेरी मस्जिद, अंजुमन पुरानी बस्ती में अदा की गई। मस्जिद में 7:15 बजे नमाज हुई। परिसर में आधा घंटा पहले ही नमाजियों को प्रवेश दिया जाने लगा। रंग-बिरंगे कपड़े और टोपी पहने, इत्र में सराबोर लोग जैसे ही मस्जिद परिसर में दाखिल हुए सारी फिजा में इत्र की खुशबू घुल गई।
विज्ञापन

ऐसा लगा मानो अल्लाह खुद अपने बंदों पर इत्र बरसा रहे हों। बच्चों का उत्साह देखने लायक था। मस्जिद में बिछाई गई कालीन पर एक-एक कर क्रमबद्ध बैठे लोग ऐसे लग रहे थे कि मानों संदेश दे रहे हों कि अल्लाह के घर में हर तरह का भेदभाव मिट जाता है। यहां सभी एक समान हो जाते हैं। इसके बाद निर्धारित समय पर नमाज शुरू हुई। शहर की मुख्य ईदगाह गांधीनगर, जामा मस्जिद गांधीनगर, दारूल ऊलूम, जामिया हनफिया, हुसैनी मस्जिद, जामा मस्जिद पुरानी बस्ती, ईदगाह पुरानी बस्ती सहित अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी। मस्जिदों व मुख्य चौराहों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल की तैनाती की गई थी। डीएम अंद्रा वामसी, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एडीएम कमलेश चंद्र, एसडीएम सदर शत्रुह्न पाठक, सीओ सिटी आदि अधिकारियों ने ईदगाहों, मस्जिदों का भ्रमण कर माहौल का जायजा लिया।
...

चांद बाजार में देर रात तक हुई खरीदारी
बीती रात शहर के गांधीनगर और मंगल बाजार में चांद बाजार सजी रही। मुस्लिम समाज के लोग पैदल बाजार में घूमते रहे। गांधीनगर में रात 11 बजे के बाद भी खरीदारी चटकी रही। कपड़े, मिष्ठान, सेवइयां आदि की खरीदारी होती रही। दुकानें भी आधी रात तक खुली रहीं। भीड़ के चलते सड़कों पर जाम जैसी स्थिति रही। मंगल बाजार में भी यही हाल रहा। देर रात तक चहल-पहल बनी रही।
...
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही ईद की धूम
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक कस्बा सहित विशेषरगंज, निदूरी, रानीपुरलाद, बभरोली, बैरागल, गुलौरीबुर्जग, सेमरा मुस्तहकम, बसंतपुर, डेईडीहा, सैनिया आदि ईदगाहों में नमाज अदा की गई। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के कुसौरी, कोड़र, कम्हरिया, महुआडाबर, मोहम्मदपुर, भिसवा, कलवारी, कुसौरा, सिंगही, अमिलहा आदि जगहों पर ईद मनाई गई। सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के देईपार, खरहरा, सल्टौआ, कंथुई, गौहनिया, चौकवा, रामपुर मुड़री, लक्ष्मनपुर, सेहबरा, सोनहा, पचमोहनी, कोठिली सिसवा बरुआर, तेनुआ, भानपुर आदि जगहों पर ईद मनाई गई। इसके अलावा, बभनान, गौर, हर्रैया, दुबौला, विक्रमजोत, छावनी, परशुरामपुर, कप्तानगंज, महराजगंज, नगर बाजार, बनकटी, गायघाट, लालगंज, महादेवा, रुधौली आदि जगहों पर धूमधाम से ईद मनाई गई।


...
राजनैतिक दलों के लोगों ने भी की शिरकत
ईद की खुशियों में अकीदतमंदों के बीच राजनैतिक दलों के लोग भी पहुंचे। लोग पर्व में शरीक होकर एक दूसरे से गले मिले। ईद की बधाई दी गई। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू कार्यकर्ताओं के साथ ईदगाह और मस्जिदों पर पहुंचे। कहा कि यह आपसी समरसता एवं भाईचारे का पर्व है। वहीं सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव सपा कार्यकर्ताओं के साथ मस्जिदों पर नमाजियों को बधाई दी। कहा कि गंगा- जमुनी तहजीब ही हमारी मूल संस्कृति है। कांग्रेस नेता देवेंद्र श्रीवास्तव ने अकीदतमंदों ने ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed