{"_id":"64e3af45a58ace301c0d38e4","slug":"power-supply-disturb-basti-news-c-207-1-sgkp1004-3120-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिजली आपूर्ति सामान्य न होने पर उपभोक्ताओं ने किया पांच घंटे तक विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिजली आपूर्ति सामान्य न होने पर उपभोक्ताओं ने किया पांच घंटे तक विरोध प्रदर्शन
Tue, 22 Aug 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के विधुत्तउपकेंद्र एकडेंगवापदमापुर पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया। क्षेत्र के एकडेंगवा पदमापुर स्थित 33 केवी उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो रही है। आपूर्ति व्यवस्था से खफा उपभोक्ता सोमवार को उपकेंद्र पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। उपभोक्ता कटौती और लोवोल्टेज को दूरुस्त करने की मांग करते रहे। शाम पांच बजे पहुंचे उपखंड अधिकारी के समझाने के बाद वह मानें।
उल्लेखनीय है कि पदमापुर उपकेंद्र का पांच एमवीए ट्रांसफाॅर्मर 16 अगस्त की रात आठ बजे खराब हो गया, जिसे ठीक करने में विभाग को चार दिन लग गए। 19 अगस्त को शाम के समय आपूर्ति सामान्य हुई, लेकिन लोड ज्यादा होने के कारण तीनों फीडरों को चालू नहीं किया जा सका। ट्रांसफार्मर पर लोड संतुलित करने के लिए शनिवार से एक-एक घंटे का रोस्टर बनाकर रखिया, चिलमा व बैरागल फीडर का संचालन किया जा रहा है, जिससे 250 गांवों की करीब 32 हजार आबादी काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या को लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे दो दर्जन से अधिक उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। उपभोक्ता शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की मांग करते रहे। अवर अभियंता ने उपभोक्ताओं को बताया कि ट्रांसफाॅर्मर ओवर लोड है, इसी कारण आपूर्ति रोक कर दी जा रही है, लेकिन उपभोक्ता मानने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
इस मौके पर पहुंचे उपखंड अधिकारी राम बहादुर ने घंटेभर उपभोक्ताओं को समझाया तब जाकर वह मानें।