फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   power attack in death

Basti News: मछली पकड़ते समय करंट लगने से मछुआरे की मौत

Sun, 25 Jun 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 25 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
power attack in death

विज्ञापन

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के मोहटा घाट के पास कुआनों नदी में मछली मारने गए मछुआरे की शुक्रवार रात करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


इसी थानाक्षेत्र के नेउरीगाडा कुसरौत निवासी 40 वर्षीय रामू शुक्रवार रात करीब दो बजे मछली का शिकार करने मोहटा घाट के पास गए थे। बताया जा रहा है कि उन लोगों ने मछली का शिकार करने के लिए एक जुगाड़ बनाया है। जिसमें इनवर्टर की बैट्री और डायनमो जोड़कर करंट का तार नदी में घुमाते हैं। तार के संपर्क में आने वाली मछलियां करंट लगने से मरकर पानी के ऊपर आ जाती हैं। जिन्हें वे पकड़ लेते हैं। इसी जुगाड़ के सहारे रामू भी मछली मार रहा था। इसी दौरान तार छू जाने से उसे पानी में ही तेज करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed