फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   posting.

दो चौकी इंचार्ज समेत 28 उपनिरीक्षकों को मिली तैनाती

Wed, 15 Jun 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
posting.
दो चौकी इंचार्ज समेत 28 उपनिरीक्षकों को मिली तैनाती
विज्ञापन

तबादले में आठ थानों के बदले गए एसएसआई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जनपदीय स्थापना बोर्ड के माध्यम से एसपी आशीष श्रीवास्तव ने 28 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इनमें दो को चौकी इंचार्ज और आठ उपनिरीक्षकों को थानों का एसएसआई बनाया है।
नगर थाने पर तैनात अमित कुमार सिंह को प्रभारी चौकी सदर अस्पताल और रुधौली में तैनात संतोष कुमार सिंह को प्रभारी चौकी हनुमानगंज रुधौली बनाया गया है। अस्पताल चौकी इंचार्ज रहे रिजवान अली को दुबौलिया थाने का एसएसआई बनाया गया है। इसी क्रम में रुधौली थाने पर तैनात रहे सुरपति त्रिपाठी को एसएसआई थाना हर्रैया, मोहम्मद मुस्तफा व श्याम सुंदर को थाना परशुरामपुर और जगन्नाथ यादव को पुरानी बस्ती थाने पर भेजा गया है। मुंडेरवा थाने पर तैनात रहे देवव्रत शमा को पैकोलिया और अखंड प्रताप को गौर थाने भेजा गया है। एसएसआई छावनी श्याम मोहन त्रिपाठी को एसएसआई परशुरामपुर, राम सुभाष को परशुरामपुर व दुर्गविजय सिंह को एसएसआई पैकोलिया और संतोष कुमार दुबे को एसएसआई वाल्टरगंज बनाया गया है। गौर थाने से विजय कांत यादव को कलवारी, कलवारी से दलसिंगार गौतम को कोतवाली, दुबौलिया से मान सिंह को गौर, एसएसआई हर्रैया कन्हैया पांडेय को एसएसआई मुंडेरवा बनाया गया है।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती में तैनात खुश मोहम्मद को पुलिस लाइंस भेजा गया है। जबकि पुलिस लाइंस से विनोद कुमार शुक्ला को थाना कोतवाली, राम दरस यादव को हर्रैया, महेंद्र नाथ यादव को डायल यूपी-112, जयनाथ प्रसाद को थाना नगर, करुणाकर तिवारी को पुरानी बस्ती भेजा गया है। मुंडेरवा से अशोक कुमार को एसएसआई छावनी बनाया गया है। उधर, परशुरामपुर से अवधेश पांडेय को एसएसआई लालगंज, पैकोलिया से रमेश यादव को पुरानी बस्ती, गौर से जयविंद यादव को कोतवाली और गौर थाने से कमलेश कुमार गोंड़ को पुरानी बस्ती भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed