{"_id":"67d71a1b85a34466c90fff44","slug":"post-mortem-confirms-death-by-hanging-reason-not-clear-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133494-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि, वजह स्पष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि, वजह स्पष्ट नहीं
Mon, 17 Mar 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के बैरिहवा तिराहे के पास स्थित मकान में फंदे से लटकी मिली 25 वर्षीय शिवांगी की मौत हैंगिंग की वजह से हुई थी।
पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई है। हालांकि उसने खुदकुशी क्यों की है, इसकी वजह अभी साफ नहीं है। हरियाणा से उसका पति भी आ गया मगर वह भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं दिखा। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार पैकोलिया गांव के निवासी स्व. राणा प्रताप सिंह हर्रैया-बभनान मार्ग पर पैकोलिया थाने के बैरिहवा तिराहे पर दो कमरे का मकान बनाकर रहते थे। उनकी बेटी शिवांगी सिंह (25) की शादी वर्ष 2019 में वाॅल्टरगंज थानाक्षेत्र के लबड़ापुर गांव निवासी सचिन शाही पुत्र आद्या सिंह के साथ हुई थी।
उसका एक चार साल का बेटा भी है। शिवांगी का पति सचिन शाही हरियाणा के पानीपत में रोजी-रोटी के सिलसिले में रहता है। परिवार के लोगों ने बताया कि शिवांगी की तबीयत खराब रहती थी। इसके इलाज के लिए वह करीब आठ माह से बहराइच जनपद के नानपारा में अपने मौसी के पास रह रही थी।
विज्ञापन
करीब 20 दिन पहले शिवांगी अपनी मां सीता सिंह के पास चली आई थी। उसकी मां ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह कुछ तनाव में दिन रही थी। रात को भोजन करने के बाद परिजन सो गए। देर रात करीब डेढ़ बजे मां सीता सिंह ने उसे जागते देखा था। इसके बाद भोर करीब पांच बजे बजे फिर मां जगी तो शिवांगी का शव पंखे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।