फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Polling parties at booths, fate of 1105 candidates will be decided

Basti News: बूथों पर मुस्तैद हुईं पोलिंग पार्टियां, होगा 1105 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Thu, 11 May 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 11 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Polling parties at booths, fate of 1105 candidates will be decided
मतपत्रों का मिलान करते मतदान कर्मी।
बस्ती। बुधवार को मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी पूरे दिन होती रही। देर शाम सभी 1365 मतदान कार्मिक अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद हो गए। नगर पालिका के 25 वार्डों में 22 मतदान केंद्र और 126 बूथ बनाए गए हैं। बनकटी के 15 वार्डों में 15 मतदान केंद्र और 22 बूथ, मुंडेरवा के 15 वार्डों में 8 मतदान केंद्र और 21 बूथ, गनेशपुर के 15 वार्डों में 10 मतदान केंद्र 20, नगर के 15 वार्डों में 15 मतदान केंद्र, 23 बूथ, गायघाट के 10 वार्डों में 7 मतदान केंद्र, 11 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों के लिए कुल 223 पोलिंग पार्टियां केडीसी परिसर से रवाना की गई है। रुधौली तहसील परिसर से स्थानीय नगर पंचायत के 15 वार्डों में 10 मतदान केंद्र और 24 बूथों के लिए 24 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। नगर पंचायत बभनान के 14 वार्डों में 12 मतदान केंद्र और 20 बूथ, नगर पंचायत हर्रैया के 14 वार्डों में 14 मतदान केंद्र 17 बूथ तथा नगर पंचायत कप्तानगंज के 15 वार्डों में 15 मतदान केंद्र और 21 बूथ बनाए गए हैं। इन तीनों नगर पंचायतों के लिए 56 पोलिंग पार्टियां नेशनल इंटर कालेज हर्रैया से रवाना हुई है। सभी दस निकायों के मतदान हेतु कुल 305 पोलिंग पार्टियां मुस्तैद रहेंगी। तीस पोलिंग पार्टियां (दस फीसदी) रिजर्व भी रखी गई हैं। जो किसी कर्मी की तबीयत खराब होने या अन्य परिस्थितियों में संबंधित मतदेय स्थल पर तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन




जनपद के दस निकायों में अध्यक्ष पद के 116 और सदस्य पद 989 उम्मीदवार मैदान में है। कुल 1105 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2 लाख 81 हजार 302 मतदाता करेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशी और 25 वार्डों में सभासद पदों के लिए कुल 146 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव प्रचार थमने के बाद बुधवार को आखिरी दिन चेयरमैन व सभासद प्रत्याशियों ने डोर-टू-डोर जनता से संवाद करने में जुटे रहे।
विज्ञापन




---



चार श्रेणियों में बनाए गए पोलिंग बूथ



शांतिपूर्ण मतदान कराने के उद्देश्य से चार श्रेणियों में बूथों को बांटा गया है। इसमें 56 सामान्य, 85 संवेदनशील,149 अतिसंवेदनशील और 15 अति संवेदनशील प्लस पोलिंग बूथ शामिल हैं। किसी तरह की अव्यवस्था होने पर आठ मिनट के भीतर आसपास का फोर्स संबंधित प्वाइंट पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण करेगा। सभी बूथों पर महिला फोर्स भी तैनात रहेगी। जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अफसर, सुरक्षा बलों के अलावा पीएसी और बीएसएफ की निगरानी में मतदान होगा। मोबाइल टीम भी भ्रमण करेगी। नपा क्षेत्र में कुछ बिल्डिंग की छतों पर मौजूद फोर्स बूथों पर नजर रखेगी। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जाएगी। चुनाव के दौरान यातायात व्यवस्था सामान्य रहेगी। बूथ के अंदर वाहन ले जाना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--



12 जोनल व 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात



जिले के दस निकायों में निष्पक्ष मतदान के लिए 12 जोनल और 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी रहेंगे। निकायवार निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। निकायों में पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस की गई है।



--



यहां कर सकते हैं शिकायत



मतदान में गड़गड़ी होने पर तत्काल शिकायत की जा सकती है। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 05542-247132 मतदान के दौरान सक्रिय रखा जाएगा। इस नंबर पर कोई भी नागरिक मतदान के सिलसिले में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता हैं। इसके अलावा चुनाव प्रेक्षक संतोष कुमार से भी किसी बूथ से प्राप्त शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उनका मोबाइल नंबर 9839513202 और फोन नंबर 05542-299437 है।----




जिले को चार सुपर जोन में बांटा गया



निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार को मतदान है। इसे लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद को चार सुपर जोन में विभाजित किया है। हर जोन में एक- एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, डीएफओ नवीन शाक्य, सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व एसडीएम रुधौली आनंद सिंह सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed