फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Policeman took woman for a walk, got into a fight with her husband

Basti News: महिला को घुमाने ले गया सिपाही, पति से हो गई मारपीट

Wed, 01 Jan 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 01 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Policeman took woman for a walk, got into a fight with her husband
लालगंज क्षेत्र की महिला से पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही की नजदीकी की चर्चा
विज्ञापन

महिला ने थाने में पति के खिलाफ दी तहरीर, पति ने एसपी से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती)। नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइंस में तैनात एक सिपाही लालगंज क्षेत्र एक गांव की विवाहिता को घुमाने ले गया। इसकी भनक लगने पर महिला का पति रास्ते में इंतजार करने लगा। सिपाही के साथ पत्नी को देख पूछताछ करने पर सिपाही मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि महिला के पति को फर्जी केस में फंसाने की धमकी देते हुए सिपाही फरार हो गया। इसकी शिकायत पति ने पुलिस अधीक्षक वह मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में महिला के पति ने बताया है कि उसकी पत्नी पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही से घंटों फोन से बात करती है। मना करने पर सिपाही जेल भेजवाने की धमकी देता है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर सिपाही उसकी पत्नी को घुमाने लेकर गया था। इसकी जानकारी होने पर वह गांव के मुख्य रास्ते मेहनौना घाट मंदिर के पास इंतजार करने लगा।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे कार से दोनों पहुंचे तो पूछताछ करने पर सिपाही मारपीट पर उतर आया। इसकी सूचना डायल 112 व थाना प्रभारी लालगंज को दी। थाना प्रभारी लालगंज सुनील कुमार गौड़ ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि उसका अन्यत्र एक महिला से संबंध है। इसलिए दोनों के बीच करीब छह माह से दूरी बनी हुई है। थानाध्यक्ष लालगंज ने बताया कि पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर दी है। मामले का जांच-पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed