फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police vigilance increased for the safety of life

Basti News: प्राण प्रतिष्ठा के लिए बढ़ी पुलिस की चौकसी

Wed, 17 Jan 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 17 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Police vigilance increased for the safety of life
बस्ती। श्रीराम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आने के साथ ही पुलिस की चौकसी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को अधिकारी सभी डायवर्जन प्वांट पर भ्रमण कर स्थितियों का आकलन करते रहे। उधर,सीसीटीवी कैमरों की दिशा एंगिल की जांच कराई जा रही है। इसमें यह देखा जा रहा है कि कैमरे का डायरेक्शन सही दिशा में है या नहीं। आईजी आरके भारद्वाज ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन लगातार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम सुरक्षा समितियों को भी चौकन्ना किया गया है। अयोध्या की तरफ जा रहे सवारी वाहनों की जांच की जा रही है। आईजी ने बताया कि जिन रास्तों पर डायवर्जन किया गया है,वहां बढ़े यातायात के दबाव के बारे में स्थानीय पुलिस को व्यवस्था करने के लिए तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन

फोरलेन डायवर्जन के सबसे प्रमुख प्वाइंट नगर थाने की फुटहिया फ्लाईओवर के नीचे क्रासिंग पर सबसे संवेदनशील प्वाइंट माना गया है। फोरलेन पर आने वाले वाहनों को उसी रास्ते टांडा की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। उस रूट से जा रहे संदिग्ध वाहनों की भी जांच की जा रही है। एएसपी ओपी सिंह ने नगर थाने की पुलिस टीम के साथ काफी देर तक ड्यूटियों की निगरानी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed