{"_id":"6aeb9b4eae728c55050db489","slug":"police-to-remain-on-alert-during-lakshmi-puja-feedback-will-be-sought-from-organizers-basti-news-c-207-1-bst1001-171096-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लक्ष्मी पूजा पर अलर्ट रहेगी पुलिस, आयोजकों से लिया जाएगा फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लक्ष्मी पूजा पर अलर्ट रहेगी पुलिस, आयोजकों से लिया जाएगा फीडबैक
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। इससे सबक लेकर लक्ष्मी पूजा समारोह में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुरानी बस्ती और कोतवाली थाना क्षेत्र मिलाकर शहर में स्थापित किए जाने 205 पूजा पंडालों की इस बार विशेष निगरानी की जाएगी। पुलिस टीमें एक-एक पंडाल का फीडबैक लेंगी। पंडालों में सुरक्षा के भी सभी उपाय सुनिश्चित कराए जा रहे हैं।
इस बार लक्ष्मी पूजा समारोह बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। शहर में सर्वाधिक पूजा पंडाल पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे हैं। दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, पांडेय बाजार, मनौरी मार्ग, मेंहदावल मार्ग, जिगिना, प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स समेत विभिन्न स्थानों पर 128 लक्ष्मी- गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। पंडालों के दोनों तरफ सड़क पर सजावट भी की जा रही है।
जबकि कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर, अस्पताल चौराहा, कटरा, मालवीय मार्ग, भूअर आदि क्षेत्रों में 77 पूजा पंडाल स्थापित किए जा रहे हैं। पांच दिनों तक शहर में लक्ष्मी पूजा मनाया जाएगा। 10 नवंबर को शहर के अमहट घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। पूजा समारोह को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट मोड में है। पुलिस उच्चाधिकारी इस बार विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी श्यामकांत समेत सभी सीओ स्तर के अधिकारी थानेदारों से पूजा पंडालों का फीडबैक ले रहे हैं। निर्देश दिए गए हैं प्रत्येक पूजा पंडाल का विवरण संबंधित थाने में होना चाहिए। बीट सिपाही की पंडाल में ड्यूटी भी लगाई जाएगी। आयोजन समितियों से निरंतर संपर्क में रहकर थानेदार खुद फीडबैक प्राप्त करें। यदि क्षेत्र में कहीं से कोई अप्रिय या उन्माद फैलाने जैसी सूचना मिलती है तो पुलिस तत्काल उसका समाधान करें।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा समारोह में हुई थी चूक
दुर्गा पूजा समारोह के दौरान पुरानी बस्ती पुलिस की चूक महकमे की किरकिरी करा दी थी। थाना क्षेत्र के पिपरा रामकिशुन गांव में स्थापित मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते समय गोलबंद लोगों ने रास्ते में हमला कर दिया था। इसमें थाना स्तर पर लापरवाही सामने आई थी। एसपी ने तत्काल प्रभाव से दो चौकी इंचार्ज समेत छह पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया था। इसके अलावा छह आरोपियों को जेल भी भेजा जा चुका है। अभी अन्य 10 से 15 आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है। इस घटना से सबक लेकर पुलिस लक्ष्मी पूजा के दौरान किसी भी स्तर पर चूक नहीं होने देना चाह रही है।
कमिश्नर, डीआईजी ने किया शहर का भ्रमण
कमिश्नर वैभव श्रीवास्तव, डीआईजी संजीव त्यागी, डीएम कृत्तिका ज्योत्सना, एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी श्यामकांत ने पुलिस लाइंस सभागार में मातहत अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान लक्ष्मी पूजा, छठ पूजा, दिवाली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके बाद आला अधिकारियों ने शहर का भ्रमण भी किया। कमिश्नर, डीआईजी मातहत अफसरों के साथ प्रतिमा विसर्जन स्थल अमहट घाट, पटाखा कारोबार के लिए प्रस्तावित स्थल जीआईसी एवं शहर में स्थापित होने वाले लक्ष्मी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निर्देश दिया गया कि पूजा पंडाल, पटाखा बिक्री स्थल पर अग्निशमन यंत्र के अलावा सुरक्षा के सभी इंतजाम सुनिश्चित कराए जाएं।
लक्ष्मी पूजा समारोह के मद्देनजर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रत्येक पूजा पंडाल पर सुरक्षा की दृष्टि से विशेष नजर रखी जाएगी। आयोजन समिति के लोग किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस को तत्काल सूचना दे सकते हैं। -श्यामकांत, एएसपी।