{"_id":"5b269cd34f1c1bf86e8b86b4","slug":"police-recruitment-test-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षी परीक्षा आज : नौ केंद्रों पर 19 हजार अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षी परीक्षा आज : नौ केंद्रों पर 19 हजार अभ्यर्थी
basti
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police
बस्ती। यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती की आज यानी सोमवार को लिखित परीक्षा होगी। इसमें जिले के 19 हजार दो सौ अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सात केंद्र शहर और दो ग्रामीण/तहसील स्तर के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित हैं।
जिले में आवंटित 19200 अभ्यर्थियों की दो दिन में चार शिफ्ट प्रात: 10 से 12 और दोपहर बाद तीन से पांच बजे के बीच परीक्षा कराई जाएगी। एक शिफ्ट में लगभग साढ़े चार हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। एक बार ही परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। इस बार पहली बार ओएमआर शीट 24 सीरीज की होगी। यदि एक कमरे में 24 परीक्षार्थी बैठे तो किसी भी ओएमआर शीट के प्रश्न क्रमानुसार मैच नहीं कर पाएंगे।
नोडल अधिकारी एएसपी पंकज कुमार ने बताया कि एक निजी कंपनी को पूरी परीक्षा कराने का जिम्मा सौंपा गया है। इंतजाम ऐसे हैं कि किसी भी तरह प्रश्नपत्र की गोपनीयता भंग न हो सके। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक इंस्पेक्टर ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया है। इंस्पेक्टर की निगरानी में ही ओएमआर शीट का पैकेट खुलेगा। एक सब इंस्पेक्टर परीक्षा कक्षों का दौरा करेगा और दूसरा सब इंस्पेक्टर गेट पर तैनात रहेगा। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए पुलिस, एसटीएफ, एलआईयू, साइबर सेल और सर्विलांस सेल सक्रिय है। सीओ सिटी आलोक सिंह के मुताबिक शहर और आसपास के परीक्षा केंद्रों पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी। इसके लिए रूट प्लान तैयार है।
विज्ञापन
ये हैं जिले के परीक्षा केंद्र
गोविंद राम सक्सेरिया इंटर कॉलेज, बेगम खैर इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज, द सिटी मांटेसरी स्कूल, यूनिक साइंस एकेडमी, उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी, सरला इंटरनेशनल, श्री हंसराज लाल इंटर कॉलेज गनेशपुर, राम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय।