{"_id":"626053761ff26421f060af86","slug":"police-not-pass-in-loot-and-murder-case-solving-basti-news-gkp4340667176","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित.... लूट व हत्या की घटना बनी पुलिस के गले की हड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित.... लूट व हत्या की घटना बनी पुलिस के गले की हड्डी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट व हत्या की घटना बनी पुलिस के गले की हड्डी
बस्ती। परशुरामपुर के शृंगीनारी स्थित बीयर की दुकान के सेल्समैन की हत्या और आन लाइन शापिंग कंपनी के कर्मचारी से लूट जैसी कुछ घटनाएं पुलिस के लिए गले की हड्डी बन गई हैं। इसके अलावा चोरी, छिनैती जैसी कई घटनाओं का पर्दाफाश न होने से पुलिस महकमे का माहौल इन दिनों काफी गरम है। दो दिन के भीतर पुलिस अधीक्षक ने परशुरामपुर के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित करने के साथ ही पूरी स्वाट टीम को लाइन हाजिर करके इसका स्पष्ट संकेत दे दिया है। जाहिर है कि घटनाओं का त्वरित अनावरण करने वाली साख पर बट्टा लगते देख ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।
घटना एक-
- 10 अप्रैल की रात परशुरामपुर थानाक्षेत्र के धुनियाभीटी गांव के पास बाइक से जा रहे बलरामपुर जनपद के थाना सादुल्लाह नगर के जफराबाद गांव निवासी विनय कुमार सिंह पुत्र हरिहर सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। विनय कुमार सिंह श्रंगीनारी बाजार में स्थित बियर की दुकान में सेल्समैन की नौकरी करते थे। जो अपनी ससुराल से ही रोज आया-जाया करते थे। रोज की तरह रविवार की रात करीब 10 बजे विनय सिंह दुकान बंद करके अपनी ससुराल कड़सरा गांव जा रहे थे। दुकान से करीब ढाई किलोमीटर दूर धुनिया भीटी गांव के पास बाइक से पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने उनको गोली मार दी। पेट और सीने के पास तीन गोली लगने के बाद वह गिर गए। मृतक के भाई शिवशंकर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। विनय सिंह की जेब से पुलिस को एक पर्ची मिली थी, जिस पर दुकान की बिक्री का 31 हजार रुपये का हिसाब लिखा हुआ था। माना जा रहा है कि यह रुपये उनके बैग में रखे हुए थे, जिसे बदमाश गोली मारने के बाद लूट ले गए।
घटना- दो
- 16 जनवरी को शहर के कोतवाली थानाक्षेत्र के पचपेड़िया रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर आन लाइन शापिंग करने वाली कंपनी के कर्मचारी से दिन दहाड़े एक लाख 64 हजार रुपये लूट लिया था। घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई और आईजी, एसपी समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला निवासी कर्मचारी राहुल सिंह ने तहरीर दी, जिसमें बताया कि वह निजी कंपनी के स्टोर का काम संभालने वाले कर्मचारी हैं। वह कंपनी का एक लाख 64 हजार 555 रुपये बैग में रखकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। हाईवे के पटेल चौक से मुड़कर वह अभी शहर की ओर आने वाले पचपेड़िया रोड पर पहुंचे ही थे कि सेंट जेवियर्स स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करके कनपटी पर तमंचा सटा दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। इस घटना का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी। इन घटनाओं का खुलासा न होने से पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन
पुलिस लगातार घटनाओं का खुलासा कर रही है। जिन घटनाओं का अभी अनावरण नहीं हुआ है, उसे चुनौती के रूप में लेते हुए जल्द इनका पर्दाफाश किया जाएगा।
-आशीष श्रीवास्तव, एसपी, बस्ती