{"_id":"6564d6046dbc914fc609f4cc","slug":"police-kept-making-rounds-of-brick-kilns-did-not-find-any-clue-basti-news-c-207-1-sgkp1002-7569-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ईंट भट्ठों के चक्कर काटती रही पुलिस, नहीं मिला कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ईंट भट्ठों के चक्कर काटती रही पुलिस, नहीं मिला कोई सुराग
Mon, 27 Nov 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
गौर। टिनिच रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर कैथोलिया गांव के पास रविवार रात तीन लोगों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पुलिस इलाके के ईंट भट्ठों का चक्कर लगाती रही। लेकिन यह साफ नहीं हो सका कि मृतक ससुर-दामाद किस भट्ठे पर काम करते थे।
पुलिस की जांच में हादसे में बची बेसुध महिला आरती की मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। बहुत कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना है कि टिनिच बाजार से दक्षिण कप्तानगंज के एक ईंट भट्टे पर काम करते थे और वहीं से सब लोग कहीं जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान ट्रेन हादसे के शिकार हो गए। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस अभी कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक गौर उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि बेसुध महिला की मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इसलिए वह घटना के बारे में बहुत कुछ बात नहीं पा रही है। इतना जरूर है कि ये सभी लोग एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले हैं। महिला आरती के अनुसार मृतकों की शिनाख्त झारखंड के जिला लातेहार थाना मनिका स्थित पलिया कला निवासी पिता मुन्नीलाल, पति सुनील कुमार, पांच वर्षीय बेटा पिंटू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
तीनों का शव 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम में रखा गया है। परिवार के अन्य सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। घटना की सूचना मिलती ही रात में एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक गौर, चौकी प्रभारी टिनिच के अलावा आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट रही।