फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police keeping an eye on 800 riots

Basti News: लोकसभा चुनाव में 800 बवालियों पर पुलिस की नजर

Sat, 13 Apr 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Police keeping an eye on 800 riots
25 हजार पाबंद, 210 पर गुंडा एक्ट, 200 पर लगा गैंगस्टर
विज्ञापन




बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर जिले के खुराफातियों पर नकेल डाल रही पुलिस



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस बवालियों पर शिकंजा कस रही है। ताकि मतदान या चुनाव प्रचार के समय कोई अप्रत्याशित घटना का सामना न करना पड़े। पिछले चुनावों में बवाल करने वालों और किसी भी वजह से विवाद खड़ा करने वालों पर पहले से पुलिस कानून की नकेल डाल रही है। साथ ही, करीब 800 लोग ऐसे चिह्नित हैं, जो चुनाव के दौरान खास तौर पर निगरानी में रहेंगे।

विधानसभा, पंचायत और निकाय चुनावों में बूथों पर मारपीट करने वाले, मतदाताओं को धमकी देने, शराब या अन्य प्रलोभन देने के अलावा फर्जी मतदान कराने के कई मामले दर्ज हुए थे। पुलिस ने छानबीन में पाया था कि कुछ ऐसे तत्व गांव-मोहल्लों में मौजूद हैं जो राजनैतिक दल या प्रत्याशी के उकसाने के बाद माहौल को खराब करते हैं। ऐसे लोगों को पहले से चिह्नित करने को कहा गया है। इसके अलावा आपराधिक छवि के लोगों पर पाबंद करने की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन




इस क्रम में मंडल के तीनों तीनों जिले बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के 45 हजार 358 लोगों की चालान रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। पुलिस की नजर में इन सभी से चुनाव में शांतिभंग होने का खतरा है। इसमें से करीब 25 हजार लोगों को सीआरपीसी की धारा 110 जाब्ता फौजदारी के तहत पाबंद किया जा चुका है। तीनों जिले में मिलाकर 210 आरोपियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आपराधिक गिरोह संचालित करने वाले 200 लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईजी आरके भारद्वाज ने बताया कि रेंज में सी-प्लान एप को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया है। इस कार्य को अंजाम देने के लिए हर गांव व क्षेत्र से 10-10 संभ्रांत लोगों को एप पर जोड़ने की कार्रवाई भी अंतिम दौर में है। इस एप के माध्यम से पुलिस किसी भी समय गांव के लोगों से सीधा संवाद कर सकेगी। बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जिले के हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराया जा रहा है।

...

16 हजार लोग हुए थे पाबंद



विधानसभा चुनाव और 2019 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में करीब 16 हजार लोगों को पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत पाबंद किया था। इनमें ज्यादातर के विरुद्ध जाब्ता फौजदारी, शांतिभंग की आशंका, निषेधाज्ञा के तहत पाबंद करने के अलावा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों, हिस्ट्रीशीटरों पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके पीछे पुलिस का मकसद था कि मतदान व चुनाव प्रचार के दौरान कोई हिंसक वारदात न होने पाए। साथ ही मतदाताओं पर कोई जोर-जबरदस्ती न कर सके।




...



शस्त्रों को जमा करने पर जोर

जिले में कुल 7182 कुल शस्त्र लाइसेंस निर्गत हैं। इनमें लालगंज थाने से संबंधित 12 शस्त्र लाइसेंसी संतकबीरनगर जिले से संबंधित हैं। मंगलवार तक 6831 जमा कराए जा चुके हैं। जबकि 217 लाइसेंसियों को जनपदीय स्क्रीनिंग कमेटी की तरफ से छूट दी गई है। हालांकि छूट प्राप्त लाइसेंसियों में से 22 के शस्त्र पहले ही जमा करा चुकी है। जमा करने से छूट दिए गए 34 लाइसेंसियों की छूट की अनुमति निरस्त कर दी गई है। जिससे उनके शस्त्र जमा कराए जा रहे हैं। छूट प्राप्त लाइसेंसियों में पूर्व डीआईजी, तीन पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्व आरआई, विधायक, पेट्रोलपंप मालिक, बैंक अधिकारी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed