फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police engaged in search of woman and car as well

Basti News: महिला और कार की भी तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 15 Jan 2023 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Police engaged in search of woman and car as well
महिला और कार की भी तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

बस्ती। जिले के कप्तानगंज कस्बे में एटीएम को गैस कटर से काटकर 20.37 लाख रुपये चोरी की वारदात के छह दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। हालांकि, पुलिस को इस मामले में एक महिला और कार की भी तलाश है। वारदात में एक महिला के शामिल होने की बात सामने आई है। बाइक से रेकी के दौरान इस महिला की फुटेज सामने आई है। वारदात के बाद प्रयुक्त कार के बारे में भी पुलिस सुराग जुटा रही है।
फोरलेन समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर पड़ने वाले टोल प्लाजा की फुटेज को भी पुलिस टीमें खंगाल रही हैं। अब तक की जांच में यह बात सामने आ रही है कि चोरों ने भागते वक्त टोल प्लाजा से परहेज किया। दूसरी तरफ वारदात के ठीक एक दिन पहले यानी नौ जनवरी को चोरों ने एटीएम की रेकी की थी। ऐसे में रेकी के बाद चोर आसपास के इलाके में भी दस जनवरी की भोर तक रुके होंगे। लिहाजा पुलिस का फोकस उस ठिकाने को तलाशने पर भी है, जहां बदमाश रात भर ठहरे थे। पुलिस टीम कप्तानगंज में हुई चोरी से मिलती-जुलती घटनाओं की भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

इन घटनाओं में किसी महिला सदस्य के शामिल होने की बात भी पता लगाई जा रही है। साथ ही दूसरे प्रांत समेत प्रदेश के कुछ जिलों में भी पुलिस टीमें जांच-पड़ताल में जुटी हैं। जिले में एटीएम चोरी होने के बाद ग्वालियर में भी इसी तर्ज पर चोरी की घटना हुई थी। घटना के छठे दिन भी फोरलेन समेत अन्य मार्गों पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दस जनवरी को सुबह पांच से सात बजे के बीच कप्तानगंज कस्बे में फ्लाईओवर से सटे एसबीआई के एटीएम का कैबिनेट गैस कटर से काटकर उसमें रखे 20 लाख 37 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हरसंभव प्रयास पुलिस टीमें कर रही हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

लगातार बढ़ रहा जांच का दायरा
एटीएम में चोरी की घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। इसकी तह तक पहुंचने के लिए एसपी आशीष श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस टीमें लगातार विभिन्न जिलों में सक्रिय रहकर सुराग लगाने में लगी हैं। क्राइम सीन से लेकर बदमाशों के भागने के सभी अनुमानित रास्तों से जानकारी ली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पेशेवर ढंग से अंजाम दी गई वारदात में चोरों ने कोई न कोई चूक जरूर की होगी। बस इसी चूक को तलाशने में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed