{"_id":"69dd4421712ea6c57b00ad03","slug":"police-department-will-get-650-recruitsdeployment-will-take-place-after-20-basti-news-c-207-1-bst1001-156754-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुलिस महकमे को मिलेंगे 650 रंगरूट...20 के बाद होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुलिस महकमे को मिलेंगे 650 रंगरूट...20 के बाद होगी तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सप्ताह भर बाद पुलिस महकमा रंगरूटों से भर जाएगा। नई चयन प्रक्रिया में 650 रंगरूट जिले को आवंटित हुए हैं। इनकी ट्रेनिंग 20 अप्रैल को पूरी हो जाएगी। इसी दिन पॉसिंग आउट परेड कराने के बाद इन जवानों की तैनाती शुरू कर दी जाएगी। इसमें 517 पुरुष और 133 महिला पुलिस शामिल होंगे। इनकी तैनाती होने के बाद जिले में खाकी वर्दीधारियों की संख्या 2600 से बढ़कर 3250 हो जाएगी। जिससे थानेवार सुरक्षा की संरचना और मजबूत होगी।
पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 में चयनित 657 जवानों को बस्ती जिले के लिए आवंटित किया गया था। यहां पुलिस लाइंस में महज 200 जवानों के प्रशिक्षण की क्षमता है। शेष 457 जवानों के ट्रेनिंग की व्यवस्था गैर जनपदों में की गई थी। अब इनकी ट्रेनिंग 20 अप्रैल को पीओपी के साथ पूरी हो जाएगी। बस्ती में प्रशिक्षण के दौरान सात लोग इस्तीफा देकर अन्य नौकरियों में चले गए। 193 जवान ही अपनी ट्रेनिंग पूरा करने की स्थिति में हैं। पीओपी के बाद इन जवानों की तैनाती थाना कार्यालय से लेकर, साइबर, महिला हेल्प डेस्क समेत पुलिस महकमे के अन्य प्रकोष्ठों में की जाएगी। इससे सप्ताह भर बाद महकमे में वर्दीधारियों की बड़ी संख्या बढ़ने जा रही है। पुलिस की संरचना भी काफी मजबूत होगी। अभी तक महकमे में बीट सिपाही, हेड कांस्टेबिल, उपनिरीक्षक, इंस्पेक्टर, आरमोरर, मिनिस्टि्रयल स्टॉफ मिलाकर कुल 2600 हैं। 650 लोगों की नई तैनाती के बाद यह संख्या बढ़कर 3250 हो जाएगी। प्रत्येक थाने पर भी वर्दीधारियों की संख्या बढ़ जाएगी। इससे पुलिस की निगरानी का दायरा बढ़ेगा। एक महिला थाना समेत जिले के 17 थानों में स्टॉफ बढ़ जाएगा।
पुलिस लाइन में 20 अप्रैल को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद नए जवानों का पॉसिंग आउट परेड कराया जाएगा। इसके बाद उनकी तैनाती शुरू होगी। अन्य जिलों में ट्रेनिंग ले रहे जवानों की भी तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे महकमे में स्टॉफ की कमी काफी हद तक दूर होगी। पुलिस गश्त का दायरा बढ़ेगा और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन
डॉ. यशवीर सिंह, एसपी।