फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police department alerted for crime control

Basti News: अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस महकमा को किया अलर्ट

Sat, 18 Oct 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 18 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Police department alerted for crime control
बस्ती। आयुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कर-करेतर, राजस्व एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा हुई। आयुक्त ने तीनों जिलों के अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस महकमा को एलर्ट किया गया। बैठक में बस्ती, संतकबीरनगर तथा सिद्धार्थनगर जिले के डीएम, एसपी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कमिश्नर ने राजस्व वसूली को प्राथमिकता के आधार पर मिशन मोड में संचालित करने के लिए कहा। भू-अभिलेखों को अद्यतन रखने की हिदायत दी। अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था तथा भूमि विवादों से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा पर जोर दिया। किसी भी स्तर पर लापरवाही या लेटलतीफी पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता पर होना चाहिए। भूमाफिया, अवैध कब्जा, अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर विवादों का समाधान करें। ताकि आमजन को राहत मिले और अनावश्यक मुकदमेबाजी से बचा जा सके।
विज्ञापन

डीआईजी संजीव त्यागी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए तीनों जिले के पुलिस अधीक्षक संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित कराए। रात्रि गश्त को नियमित रूप से किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी रखी जाए। संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने किया। डीएम बस्ती रवीश गुप्ता, डीएम सिद्धार्थनगर राजा गणपति आर, संतकबीरनगर आलोक कुमार, एडीएम बस्ती प्रतिपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed