फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police caught kidnappers

बस्ती: अपहरण करके भागते समय पुलिस ने घेरकर पकड़ा, आपस में चल रहा था विवाद

Sat, 25 Dec 2021 02:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Dec 2021 02:30 PM IST
सार

पुरानी बस्ती के झरकटिया के नगर थाने के पाल्हा गए थे आरोपी, कार से एक व्यक्ति को ले जाते समय पुलिस ने रास्ते से पकड़ा।

विज्ञापन
police caught kidnappers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बस्ती नगर थाना क्षेत्र के पाल्हा में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें एक व्यक्ति को कुछ लोग कार से अपहरण कर ले जा रहे थे। इसी थाने के बक्सर गांव के पास पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और थाना पर ले आयी। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, बलबा, हत्या की नीयत से अपहरण करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पाल्हा निवासी फूलमती पत्नी सुरेमन ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका मामूली बात पर शकुन्तला पत्नी राधेश्याम से विवाद हो गया था। इसी बात से नाराज होकर उनके कुछ रिश्तेदार व अन्य लोग जिसमें राधेश्याम, जगदीश शुक्ला, रामकुमार, रामसरण, अमन, विनोद कुमार, शिवम शुक्ला, गौरव शुक्ला उर्फ आनंद प्रकाश निवासी झरकटिया थाना पुरानी एक साथ आए और हमें व हमारे पति को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


उसके बाद हत्या की नीयत से हमारे पति को स्विफ्ट डिजायर कार में अपहरण कर ले जाने लगे। समय पर सूचना पाकर नगर पुलिस सक्रिय हुई और कार व बुलेट से जा रहे आरोपियों को बक्सर के पास रोक लिया और अपहरण कर ले जाए जा रहे सुरेमन को सकुशल बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी नगर मृत्युंजय पाठक ने बताया कि थाने के एसआई श्रीहरि राय, अमित कुमार सिंह, श्रवण कुमार यादव, इन्द्रप्रताप सिंह, अर्जुन तिवारी के अलावा कांस्टेबल आशीष श्रीवास्तव, दुर्गेश सिंह व करिश्मा तिवारी की तत्परता से सभी पकड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed