{"_id":"5fb95b698ebc3e9bdd1f7dec","slug":"police-case-misbehave-basti-news-gkp374009120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी से अभद्रता, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी से अभद्रता, पांच पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मी से अभद्रता, पांच पर केस
लालगंज थाना क्षेत्र गौरा उपाध्याय का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। यातायात बहाल करने में जुटे पुलिसकर्मी से अभद्रता का मामला सामने आया है। सिपाही की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने पांच मनबढ़ों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
लालगंज थाने के सिपाही आशुतोष चौहान ने तहरीर में बताया है कि बीस नवंबर की शाम सात बजे थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा उपाध्याय के सामने सड़क हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो देखा कि बोलेरो व बाइक में एक्सीडेंट हुआ है। बाइक सवार घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया। वे अपने साथी कांस्टेबल के साथ यातायात व्यवस्था को संचालित कराने का प्रयास कर रहा थे।
आशुतोष के अनुसार इसी बीच पांच की संख्या में लोग बाइक से पहुंचे और बाइक को चपेट में लेने वाली बोलेरो को क्षतिग्रस्त करने लगे। यह देख रोकने का प्रयास किया तो सभी एक राय होकर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अपशब्द कहने लगे और मारपीट की। थाना प्रभारी ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि पांच मनबढ़ों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।