{"_id":"61291cd58ebc3e79e2450209","slug":"police-arrest-three-people-basti-news-gkp406995132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस व आबकारी टीम ने दो टैंकर स्प्रिट बरामद किया, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस व आबकारी टीम ने दो टैंकर स्प्रिट बरामद किया, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस व आबकारी टीम ने दो टैंकर स्प्रिट बरामद किया, तीन गिरफ्तार
- रास्ते में रोक कर गाड़ी से निकाल रहे थे स्प्रिट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को शराब के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तीनों हाईवे पर मुंडेरवा के निकट दो टैंकर से 13 जरकीन में 600 लीटर स्प्रिट निकाल चुके थे। टीम ने मौके पर दोनो टैंकरों में रखा 65 हजार लीटर स्प्रिट व जरकीन में निकाला गया छह सौ लीटर स्प्रिट बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम पुलिस को लेकर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के हाईवे पर पहुंची। यहां एक पिकअप में दो टैंकरों से स्प्रिट निकाला जा रहा था। टीम ने मौके से तीन को दबोच लिया। आबकारी निरीक्षक गिरजेश ने बताया कि अभी कार्रवाई चल रही है। मौके से जो कुछ भी बरामद हुआ है। उसकी डिटेल ली जा रही है। आरोपितों के खिलाफ देर रात तक मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई मुंडेरवा पुलिस कर रही थी।