फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police arrest eve teasing accused

Basti News: छात्रा से छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 03 Dec 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
police arrest eve teasing accused
छात्रा से छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुरानी बस्ती पुलिस ने रानीपुर गांव से आरोपी को दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि एक दिसंबर की घटना में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से एक आरोपी अब्दुल अली निवासी रानीपुर थाना पुरानी बस्ती को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। शेष दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को पुरानी बस्ती थाने में तहरीर देकर बताया की सुबह करीब पौने नौ बजे सोलह वर्षीय बेटी पढ़ने के लिए पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक स्कूल में जा रही थी। रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उसे मारापीटा और पुलिस में शिकायत न करने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पुरानी बस्ती के रानीपुर निवासी अब्दुल, जमीरू और तुफैल पता अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक दिसंबर की देर रात ही आरोपी अब्दुल को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed