फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pole in the middle of the road, trouble for pedestrians

Basti News: सड़क के बीच खंभा, राहगीरों के लिए मुसीबत

Tue, 04 Mar 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 04 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pole in the middle of the road, trouble for pedestrians
कलवारी। बिजली एवं लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते सड़क के बीच बिजली का खंभा लगा दिया गया है। उस पर हाईटेंशन तार भी है। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मामला कुदरहा ब्लाॅक क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र शंकरपुर से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

सुअरहा पिच मार्ग पर चरकैला पंचायत भवन के पास सड़क चौड़ीकरण होने से विद्युत निगम का हाईटेंशन खंभा सड़क के बीच आ गया है। ग्रामीण रवि कुमार पांडेय, मस्तराम राजभर, नागेंद्र कुमार, रमाशंकर, जगन्नाथ, अवनीश तथा प्रेमचंद आदि ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता की गई है, मगर अब तक हटाया नहीं गया। इस संबंध में अवर अभियंता शंकरपुर नादिर सिद्दीकी ने बताया कि खंभा हटाने का एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। टेंडर के बाद उसे हटा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed