फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PM Shri School security will be strengthened

Basti News: पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा होगी मजबूत

Thu, 22 Jan 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
PM Shri School security will be strengthened
बस्ती। निजी स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी विद्यालयों की सुरक्षा भी चाक-चौबंद होगी। जिले में संचालित 22 पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा और विद्यालय परिसरों में उपलब्ध संसाधनों की हिफाजत को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग विशेष इंतजाम करने जा रहा है। जिले में संचालित 22 पीएम श्री कंपोजिट विद्यालयों में दो-दो सुरक्षाकर्मी की तैनाती होने जा रही है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

इनमें सभी ब्लॉकों से एक से दो पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इन स्कूलों में दिन-रात पहरेदारी रहेगी ताकि किसी भी तरह की चोरी, तोड़फोड़ या असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी स्कूलों के समकक्ष बनाने की पहल : शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। ऐसे में इन संसाधनों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। सुरक्षा गार्डों की तैनाती से न केवल विद्यालय परिसर में चोरी की घटनाएं रुकेगी, बल्कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भरोसा मिलेगा।
यह कदम सरकारी विद्यालयों की कार्यप्रणाली को निजी स्कूलों के समकक्ष मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed