फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Plenty of money on Dhanteras

धनतेरस पर बरसीं लक्ष्मी,घर-बाजार जगमगाये

Fri, 25 Oct 2019 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Plenty of money on Dhanteras
बस्ती में धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : BASTI
धनतेरस पर खूब बरसा धन
विज्ञापन

बस्ती। पांच दिनी दीपोत्सव के प्रथम दिन शुक्रवार को धनतेरस पर जमकर खरीदारी हुई। सोने, चांदी से लेकर बाइक, इलेक्ट्रिक उपकरण, बर्तन, भूमि का क्रय-विक्रय पूरे जिले में हुआ। शांति व्यवस्था में पुलिस मुस्तैद रही। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान करोड़ों के वाहन व आभूषणों के अलावा अन्य सामान की भी लोगों ने खरीदारी की गई।
धन्वंतरि जयंती पर परंपरा के मुताबिक सुबह पूजा-अर्चना के बाद शाम को लोग खरीदारी करते हैं। इसमें जरूरत के मुताबिक खरीद होती है। इस बार बृहस्पतिवार को ही यह सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात तक चलता रहा। शहर के ऑटो मोबाइल्स उत्पादों को खरीदने के लिए भीड़ उमड़ी। बाइक एजेंसियों पर विभिन्न कंपनी के एक हजार से अधिक दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों की खरीद हुई। सोने-चांदी की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। ऐसा नहीं कि केवल बाइक, चार पहिया व आभूषण ही लोगों की पसंद रही। क्योंकि इलेक्ट्रानिक उपकरण टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सर ग्रांइडर के अलावा मोबाइल सहित अन्य उपकरणों की बिक्री ने उछाल मारी। कपड़ा एवं बर्तन का बाजार भी खूब गरम रहा। कोई कुकर तो कोई किचन सेट खरीदता दिखाई दिया। वस्त्र व्यवसाय की भी चांदी रही। कुछेक दुकानों पर तो घुसने तक की जगह नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

ग्रामीण बाजार में भी दुकानें ठसाठस
नगर बाजार, गोटवा, बहादुरपुर प्रतिनिधियों के अनुसार बाजार व आसपास के कस्बों में धनतेरस की खरीद का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। दोपहर होते-होते बाजार में भीड़ उमड़ गई। सोने-चांदी की खरीद के अलावा लोगों ने बर्तन व इलेक्ट्रानिक उपकरणों की भी खरीद की। दीपोत्सव मनाने के लिए तमाम लोगों ने इलेक्ट्रिक दुकानों से रंगीन झालरों व बल्बों की भी खरीद में पीछे नहीं रहे। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कस्बा सहित क्षेत्र के छोटे-बड़े सभी बाजार में धनतेरस की रौनक रही। बर्तन के अलावा सोने-चांदी के गहने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी लोगों ने खरीद की। गौर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में धनतेरस की रौनक बाजारों में खूब रंग जमाई। लोगों ने रोशनी देखी तो परंपरा के अनुसार धन लक्ष्मी की बाजार में बरसात हुई। महराजगंज, कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कप्तानगंज सहित विभिन्न बाजार में धनतेरस की धूम रही। परंपरा के मुताबिक लोगों ने बाजार से जरूरत के मुताबिक सामान खरीदे। देर रात तक बाजारों में रौनक बनी रही। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के लालगंज, बनकटी व आसपास क्षेत्र के बाजार धनतेरस की चकाचौंध में जगमगाए। कुदरहा, गायघाट, कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार यहां क्षेत्र के बाजारों में धनतेरस की रौनक परवान चढ़ी। लोगों ने अपने-अपने जरूरत के सामान खरीदे ही। लाई-गट्टा व गणेश लक्ष्मी की प्रतिमाओं की भी दीपावली के लिए लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed