फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Players will not be participate in trial by hiding age

Basti News: उम्र छिपाकर चयन ट्रायल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे खिलाड़ी

Fri, 12 May 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 May 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Players will not be participate in trial by hiding age
बस्ती। खेल कॉलेजों में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल मई के आखिर हफ्ते से शुरू हो सकता है। इसके लिए स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। खेल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में होती है। प्रक्रिया कठिन होने के कारण इसमें चयनित होने के लिए अभिभावक तमाम जुगाड़ लगाते हैं। उनमें एक है खिलाड़ियों की उम्र छिपाने का।
विज्ञापन

अब चयन ट्रायल के समय खिलाड़ी उम्र छुपाकर हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसके लिए खेल निदेशालय ने उम्र पता करने के पारंपरिक तरीके प्रयोग करने का निर्देश दिया है। ऐसे में अब खिलाड़ियों की उम्र को लेकर चयनकर्ताओं को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। चयन ट्रायल के दौरान संदेह होने पर चयनकर्ता उम्र का सही पता लगाने के लिए खिलाड़ियों के दांतों की गिनती कर सकते हैं। जो उन्हें लगभग सही उम्र का अंदाजा लगाने में मदद करेगा। दरअसल, चयन ट्रायल के समय खिलाड़ियों को जन्मतिथि प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होता है। यह प्रमाणपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी या खिलाड़ी के शैक्षिक संस्थान के प्रधानाचार्य से सत्यापित होनी चाहिए। कई बार अभिभावक प्रमाण पत्र बनवाने में उम्र कम या ज्यादा कर खेल करते हैं। लेकिन, चयन ट्रायल के समय चयनकर्ता उन्हें पकड़ लेते हैं। पूर्व के वर्षों में उम्र छुपाने का प्रयास कई अभिभावक कर चुके हैं। वास्तविक उम्र पता करने में चिकित्सकीय प्रक्रिया अपनायी जाती है, लेकिन इसमें अधिक समय लगता है। ऐसे में खिलाड़ियों के दांतों की गिनती कर उम्र का सही आंकलन चयनकर्ता मैदान पर आजमा सकते हैं।
विज्ञापन

--------
- दांत से उम्र का आकलन करने का यह तरीका सदियों पुराना और ज्यादा सटीक माना जाता है। ऐसे में यदि चयनकर्ताओं को उम्र में संदेह लगता है, तो दांतों की गिनती कर वास्तविक उम्र पता
विज्ञापन
विज्ञापन

कर सकते हैं। -संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed