{"_id":"65e7669da00aa9805309f9a7","slug":"platforms-of-three-railway-stations-will-be-raised-by-rs-6-crore-basti-news-c-207-1-sgkp1006-112469-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छह करोड़ से तीन रेलवे स्टेशन के ऊंचे होंगे प्लेटफार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छह करोड़ से तीन रेलवे स्टेशन के ऊंचे होंगे प्लेटफार्म
Wed, 06 Mar 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
एनईआर बस्ती के वर्क डिवीजन ने मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव,
ओड़वारा, गोविंदनगर व टिनिच स्टेशनों के प्लेटफार्मों को चमकाने का होगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बहुत जल्द जिले के ओड़वारा, गोविंदनगर व टिनिच रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म उच्चीकरण होगा । इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे बस्ती के वर्क डिवीजन ने करीब छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है। मंजूरी मिलते ही काम चालू कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों को ट्रेन में सवार होने व उतरने में आसानी होगी। साथ ही प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करने में उन्हें बेहतर सुविधा मिलेगी।
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर बस्ती महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन माना जाता है। यहां से रोजाना करीब 64 जोड़ी यात्री व मालवाहक ट्रेनों का आवागमन होता है। बस्ती से सटे टिनिच, गोविंदनगर व ओड़वारा ऐसे स्टेशन हैं, जहां के यात्री प्रतिदिन गोरखपुर, बस्ती व गोंडा समेत आसपास के जिलों के कार्यालयों व कारखानों में ड्यूटी करने ट्रेनों से आते-जाते हैं। इन तीनों स्टेशनों के सभी प्लेटफार्म जर्जर हैं। जबकि बभनान, गौर, मुंडेरवा, खलीलाबाद व अन्य स्टेशनों के प्लेटफार्म दो साल पहले ही उच्चीकृत हो चुके हैं।
बस्ती रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत संवारने का निर्णय रेल मंत्रालय ने लिया तो आसपास के स्टेशनों को भी सुविधापूर्ण बनाने के लिए निर्देशित किया गया। पूर्वेत्तर रेलवे बस्ती के वर्क डिवीजन ने इन स्टेशनों के प्लेटफार्म के उच्चीकरण के लिए लगभग छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया है।
विज्ञापन
वर्क डिवीजन के अभियंताओं के अनुसार, हर स्टेशन के प्लेटफार्मों को सुधारने के लिए करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इ
...
कोट
ओड़वारा, टिनिच व गोविंदनगर रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्मों के उच्चीकरण के लिए प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- सचींद्र बहादुर सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर