फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Plan did not come from the blocks... Diphtheria vaccination camp affected

Basti News: ब्लॉकों से नहीं आया प्लान...डिप्थीरिया टीकाकरण कैंप प्रभावित

Sat, 02 Aug 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 02 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Plan did not come from the blocks... Diphtheria vaccination camp affected
बस्ती। जिले में डिप्थीरिया की रोकथाम के लिए शुक्रवार से शुरू होने वाले विशेष टीकाकरण अभियान में प्लान का अड़ंगा आ गया है। पहले दिन कैंप नहीं लगाए जा सके। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि अभियान के तहत 76 सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों में अध्ययनरत 5वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टीडी (टेटनस और डिप्थीरिया) टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 10 ब्लॉकों से माइक्रो प्लान बनाकर देने के लिए कहा गया था। लेकिन, स्कूलों की सूची और प्लान नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनोद ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार कक्षा एक, पांच और 10 में पढ़ने वाले सभी छूटे विद्यार्थियों को यह टीका लगाया जाना है। 76 विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को स्कूल में ही वैक्सीन लगाई जाएगी। जहां कम बच्चे होंगे, उनको आरआई सत्र पर टीका लगाया जाएगा। बहादुरपुर में आठ, भानपुर में 12, दुबौलिया, गौर व परशुरामपुर में चार-चार, कुदरहा एक, सदर ब्लॉक और सल्टौआ में 14-14, रुधौली पांच और सांऊघाट में 10 स्कूल चिह्नित किए गए हैं, एएनएम और ब्लॉक से प्लान आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed