{"_id":"679d254f2a0b751cb50cca41","slug":"piparpati-devotee-returning-from-mahakumbh-dies-on-the-way-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131295-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महाकुंभ से लौट रहे पिपरपाती के श्रद्धालु की रास्ते में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महाकुंभ से लौट रहे पिपरपाती के श्रद्धालु की रास्ते में मौत
Sat, 01 Feb 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
पिकअप से प्रयागराज गए थे राम दुलारे यादव
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपांती मुस्हकम निवासी राम दुलारे यादव की महाकुंभ मेले से वापस आते समय रास्ते में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, परसांव, सेल्हरा एवं पिपरपाती मुस्तहकम गांव के करीब 23 लोग पिकअप से महाकुंभ मेले में प्रयागराज गए थे। मौनी अमावस्या का स्नान कर 29 जनवरी की दोपहर दो बजे सभी लोग घर के लिए निकले। रास्ते में जाम के चलते पूरी रात लोग प्रयागराज में ही फंसे रहे। माझा क्षेत्र होने के कारण इन श्रद्धालुओं को पानी और खाना तक नहीं नसीब हुआ।
अगले दिन 30 जनवरी को कुंभ यात्री किसी तरह जौनपुर मार्ग पर आगे बढ़े। रात में शाहगंज के पास चालक को नींद आने लगी, तब सभी लोग सड़क के किनारे गाड़ी लगाकर आराम करने लगे। इसी बीच पिपरपाती निवासी 75 वर्षीय राम दुलारे यादव नीचे उतरे और लघुशंका कर पिकअप के ऊपर जाकर सो गए। गाड़ी जब अकबरपुर पहुंची तो चाय पीने के लिए लोग रुके। करीब 5 बजे उनकी पत्नी जगाने गई। जब वह नहीं उठे तब वह रोने लगी। विलाप सुनकर सहयात्री गाड़ी के ऊपर चढ़कर देखे तो पता चला कि राम दुलारे की सांसें थम गई हैं। इसके बाद लोग शव लेकर गांव आए। शुक्रवार की देर शाम नौरहनी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।