{"_id":"66fc6b2213e5e5c37306b6e4","slug":"pickup-overturned-after-colliding-with-truck-two-injured-including-driver-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124889-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रक की टक्कर से पिकअप पलटा, चालक सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रक की टक्कर से पिकअप पलटा, चालक सहित दो घायल
Wed, 02 Oct 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद हाईवे पर लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया (बस्ती)। महुघाट चौराहे पर मंगलवार की सुबह ट्रक की टक्कर से पिकअप पलट गया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। हादसे में चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इअस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिकअप में रखा नकदी और मोबाइल, एटीएम कार्ड भी गायब हो गया।
जानकारी के अनुसार, बाराबंकी जिले के अकबरपुर से सब्जी लादकर पिकअप सिद्धार्थनगर जिले के बांसी जा रही थी। मंगलवार की सुबह चार बजे हर्रैया थाना क्षेत्र के महुघाट चौराहे के पास पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दिया। पिकअप अनियंत्रित होकर सामने वाहन से टकरा कर पलट गई। पिकअप पर लदी सब्जियों के बोरे सड़क पर बिखर गए। इससे जाम लग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिकअप चालक रिंकू (29) पुत्र कल्लू कमौली थाना दरियाबाद, शिवम (24) पुत्र लल्लू निवासी लकवमनपुर थाना सदरी कोतवाली जिला बाराबंकी गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप के खलासी शिवम ने बताया कि पिकअप में रखा 10 हजार नकद, पर्स में रखा एटीएम और मोबाइल भी गायब हो गया। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। रुपये व मोबाइल गायब होने की जांच चल रही है।