फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PHC generator malfunctions, affecting testing

Basti News: पीएचसी का जेनरेटर खराब, जांच प्रभावित

Sat, 02 May 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 02 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
PHC generator malfunctions, affecting testing
बनकटी। बुधवार को आंधी के साथ हुई बारिश से बिजली के खंभे जगह-जगह गिरने से तीसरे दिन भी लालगंज थाना व पीएचसी बनकटी पर आपूर्ति बाधित रही। वहीं, थाना परिसर में लगे जेनरेटर महीनों से खराब होने से कार्यालय के कार्य जहां प्रभावित हैं तो वहीं पीएचसी पर आए मरीजों की जांच भी प्रभावित हो रही है। यहां पर लगा जनरेटर भी खराब पड़ा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना परिसर में महीनों से जेनरेटर खराब चल ही रहा था कि बुधवार से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पेयजल व कार्यालय के कार्य प्रभावित हुए। तीसरे दिन शुक्रवार को बिजली बहाल नहीं हो पाई। यही हाल पीएचसी बनकटी का भी है। वहां भी जेनरेटर खराब है। एक स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि बनकटी पीएचसी परिसर में तीन जनरेट हैं लेकिन करीब एक वर्ष से खराब है। तीन दिनों से बिजली गुल होने से टीकाकरण के लिए वैक्सीन कोल्ड चैन करना मुश्किल है। एक्स-रे, सीबीसी जांच आदि प्रभावित हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत अवनीश कुमार ने बताया कि खंभों और तार की मरम्मत की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति थाना व अस्पताल की बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed